UP Politics: मायावती अपने पुराने अंदाज में लौटने को तैयार, अखिलेश यादव का बिगड़ सकता है गणित, खतरे में MY फॉर्मूला

मायावती अपने पुराने अंदाज में लौटने को तैयार, अखिलेश यादव का बिगड़ सकता है गणित, खतरे में MY फॉर्मूला
  • बसपा का पुनर्गठन और आगामी कार्यक्रमों की बनाई रणनीति
  • सपा के पीडीए पर मंडरा रहा खतरा
  • बसपा कार्यकर्ताओं ने मायावती को सौंपी रिपोर्ट

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में होने वाले हैं। इसके लिए अभी से बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) ने कमर कस ली है। राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती अपने पुराने अंदाज में लौटने को तैयार है। इसके लिए बसपा ने एक बैठक की, इसमें संगठन के पुनर्गठन और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाई हैं, जिन पर विस्तार से चर्चा भी हुई। अगर मायावती अपने पुराने अंदाज में फिर लौट आती है तो इससे समाजवार्दी पार्टी (सपा) की मुश्लिके खड़ी हो सकती है। जानकारी मिली है कि इस बैठक में शामिल हुए प्रदेश भर के पदाधिकारियों ले लेकर जिला स्तर तक की कमेटियों ने प्रगति रिपोर्ट मायावती के सामने पेश की।

मायावती की पुरानी रणनीति

इस मीटिंग के बात कयास लगाए जा रहे है कि मायावती अपनी पुरानी रणनीति के तहत काम करने वाली है। इसकी वजह से सपा चीफ अखिलेश यादव के पीडीए पर खतरा मंडरा सकता है क्योंकि सपा के पीडीए में दलित और अल्पसंख्यक वोटर है, जो मायावती का वोटबैंक भी हैं।

मायावती की इस बैठक में घोषणा हुई है कि 9 अक्टूबर, 2025 को कांशीराम की पुण्यतिथि के मौके पर एक बड़ी रैली का आयोजन होगा, इसमें पुराने नेताओं की वापसी और नई रणनीति की घोषणा हो सकती है। बसपा प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आदेश दिया था कि वो मिशन 2027 के तहत गांव-गांव जाकर दलित और खासकर जाटव समुदाय को मजबूत करे।

अखिलेश यादव के MY फॉर्मूले पर हो सकती है सेंधमारी

2024 लोकसभा चुनाव में बसपा ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। इसी चुनाव में अखिलेश यादव पीडीए रणनीति अपनाई थी, इसके चलते उन्होंने 37 सीटों पर जीत हासिल की थी। M-Y फार्मूले की बात करे तो इसमें मुस्लिम और यादव समुदाय आते हैं। इसके तहत दलित वोटों को भी आकर्षित किया था, लेकिन अब मायावती के एक्टीव होने से इस फॉर्मूले पर असर पड़ सकता है, क्योंकि मायावती का वोटबैंक मुस्लिम और दलित वर्ग हैं। बता दें कि 2022 विधानसभा चुनाव में बसपा ने 403 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन सिर्फ एक ही सीट रसड़ा पर जीत हासिल कर सकी।

Created On :   10 Sept 2025 1:43 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story