इंदिरा गांधी की वानर सेना की तर्ज पर प्रियंका सेना

इंदिरा गांधी की वानर सेना की तर्ज पर प्रियंका सेना

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-11 03:42 GMT
इंदिरा गांधी की वानर सेना की तर्ज पर प्रियंका सेना
हाईलाइट
  • इंदिरा गांधी की वानर सेना के तर्ज पर बनी प्रियंका सेना।
  • प्रियंका के लिए जान भी देने को तैयार
  • सेना के कार्यकर्ता।
  • प्रियंका गांधी का लखनऊ दौरा।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। कांग्रेस पार्टी की महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी सोमवार को पहली बार उत्तर प्रदेश पहुंच रही है। वह लखनऊ से चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगी। प्रियंका के राजनीति में आने से पार्टी के कार्यकर्ता में काफी खुशी है। पार्टी उन्हें इंदिरा गांधी का अक्स मानती है। अब प्रियंका को इंदिरा गांधी जैसा बताने की कवायद भी शुरू हो गई है। इंदिरा गांधी की वानर सेना के तर्ज पर प्रियंका सेना तैयार हो गई है। गुलाबी रंग के परिधान में सेना के कार्यकर्ता प्रियंका के पूरे कार्यक्रम का जिम्मा संभालेंगे। 

 

 

प्रियंका सेना का स्लोगन है, देश के सम्मान में, प्रियंका जी मैदान में, मान भी देंगे, सम्मान भी देंगे, वक्त पड़ा तो जान भी देंगे। असम के सिलचर से कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने अपने ट्विटर अकाउंट से कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सुष्मिता, प्रियंका सेना के साथ नजर आ रही हैं। 

उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी सोमवार से चार दिन के लखनऊ दौरे पर हैं। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे। प्रियंका के आने से पहले लखनऊ कांग्रेस का दफ्तर पूरी तरह संवर गया है। प्रियंका का कमरा भी तैयार हो गया है। ऑफिस में नए हॉर्डिंग लग गए हैं। बता दें कि 13 साल की उम्र में इंदिरा गांधी ने आंदोलनकारियों की मदद करने के लिए वानर सेना बनाई थी। 

 

Similar News