दिल्ली आ रही फ्लाइट में महिला के बगल में बैठ करने लगा मास्टरबेशन, गिरफ्तार

दिल्ली आ रही फ्लाइट में महिला के बगल में बैठ करने लगा मास्टरबेशन, गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-20 19:14 GMT
दिल्ली आ रही फ्लाइट में महिला के बगल में बैठ करने लगा मास्टरबेशन, गिरफ्तार
डेमो फोटो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय(आईजीआई) हवाई अड्डे पर रविवार को एक रूसी नागरिक को गिरफ्तार किया गया। उस पर एक भारतीय महिला ने आरोप लगाया है कि तुर्किश एयरलाइन्स से दिल्ली आने के दौरान वह पीड़ित के बगल वाली सीट पर बैठकर मास्टरबेशन कर रहा था। इन्स्ताम्बुल से दिल्ली आ रही TK-716 फ्लाइट जैसे ही आईजीआई पहुंची एयरपोर्ट की सुरक्षा में लगे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) जवानों ने रूसी नागरिक को पकड़कर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया।

दरअसल, फ्लाइट में कृष्णा रिधाल नामक रूसी नागरिक महिला के बगल वाली सीट पर बैठ ट्राउजर खोल मास्टरबेशन करने लगा। महिला ने इसकी शिकायत एयरलाइन्स के क्रू से की, जिसके बाद क्रू के सदस्यों ने आरोपी की सीट बदलकर उसे दूसरी जगह बैठा दिया। महिला की शिकायत पर क्रू के सदस्यों ने ये जानकारी एयरपोर्ट सिक्यूरिटी को दी। सीआईएसएफ ने दिल्ली पुलिस सूचित कर दिया। जैसे ही फ्लाइट एयरपोर्ट के टर्मिनल थ्री पर लैंड हुई उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर आईपीसी की धारा 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि 12 मई को कोलकाता के एक पब्लिक बस में यात्रा कर रहीं दो महिलओं के सामने एक यात्री को मास्टरबेशन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। असित रॉय नामक आरोपी की गिरफ्तारी उत्तरी कोलकाता से हुई थी। पीड़ित महिलाओं में से एक महिला ने आरोपी के मास्टरबेट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। 

Similar News