दिल्ली के सोनिया विहार में शख्स की चाकू घोंपकर हत्या

दिल्ली के सोनिया विहार में शख्स की चाकू घोंपकर हत्या

IANS News
Update: 2020-12-05 15:00 GMT
दिल्ली के सोनिया विहार में शख्स की चाकू घोंपकर हत्या
हाईलाइट
  • दिल्ली के सोनिया विहार में शख्स की चाकू घोंपकर हत्या

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार नाम इलाके में शनिवार सुबह 50 वर्षीय एक आदमी की एक धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी वेद प्रकाश सूर्या ने कहा, बीरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू खून से लथपथ जमीन पर मृत पाए गए। उनके सिह कई चोट के कई निशान थे। मौके पर किसी के जबरदस्ती घुसने का निशान नहीं मिला।

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने एक फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।

हत्या की जांच के लिए बनाई गई पुलिस टीम अपराध के कुछ सुराग पाने के लिए इलाके से सीसीटीवी फुटेज को स्कैन कर रही है।

एएसएन/एसजीके

Tags:    

Similar News