मुकेश अंबानी ने परिवार संग किए  बद्रीनाथ और केदारनाथ के दर्शन

मुकेश अंबानी ने परिवार संग किए  बद्रीनाथ और केदारनाथ के दर्शन

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-24 19:32 GMT
मुकेश अंबानी ने परिवार संग किए  बद्रीनाथ और केदारनाथ के दर्शन

डिजिटल डेस्क, देहरादून। रिलायन्स इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी गुरुवार को अपने परिवार और होने वाली बहू के साथ बद्रीनाथ और केदारनाथ की यात्रा पर पहुंचे। सभी ने यहां दर्शन किए। इस दौरान मुकेश ने परिवार के साथ दोनों ही मंदिरों में पूजा अर्चना की।

मुकेश गुरुवार सुबह अपने निजी हेलीकॉप्टर से सुबह साढ़े 8 बजे बद्रीनाथ पहुंचे। दर्शन कर उन्होंने भगवान से आशीर्वाद लिया। इसके बाद करीब 10 बजे परिवार के साथ केदारनाथ पहुंचे। यहां भी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने बीकेटीसी को 51 लाख रुपये का चेक भी प्रदान किया।

केदारनाथ में दर्शन के बाद मुकेश अंबानी ने यहां चल रहे विकास कार्यों के बारे में अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद मुकेश परिवार के साथ वापस दिल्ली लौट गए। मालूम हो कि मुकेश अंबानी इससे पहले अपनी होने वाली बहू श्लोका मेहता और पत्नी नीता अंबानी के साथ 25 मार्च को मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर में भी दर्शन के लिए गए थे। श्लोका मेहता और आकाश अंबानी ने इसी साल सगाई की थी और दोनों के साल के अंत तक एक दूसरे से शादी करने वाले हैं।

Similar News