#Breaking : मलबे में फंसे दर्जनों लोग, 10 की मौत, 25 लोग बचाए गए

#Breaking : मलबे में फंसे दर्जनों लोग, 10 की मौत, 25 लोग बचाए गए

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-31 04:13 GMT
#Breaking : मलबे में फंसे दर्जनों लोग, 10 की मौत, 25 लोग बचाए गए

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बारिश ने मुंबई पर कहर ढा रखा है। इसी बीच दक्षिण मुंबई में डोंगरी के जेजे फ्लाइओवर के पास सुबह लगभग 8:40 मिनट पर बहुमंजिला इमारत ढह गई। सूत्रों के अनुसार यह इमारत पहले से ही जर्जर हालत में थी। आशंका है कि इमारत के मलबे में करीब 50 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस इमारत में 10 से 11 परिवार रहते हैं। 

अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मलबे में दबने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। राहत और बचाव का काम जारी है। फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां घटनास्थल पर हैं। भारी बारिश के बाद मुंबई में जर्जर इमारतों पर खतरा मंडरा रहा है। बता दें कि मंगलवार से जारी बारिश के कारण मुंबईवासियों की हालत खराब है।

Similar News