आग में झुलसे मुस्लिम लड़के की मौत, जयश्री राम न कहने पर जलाने का लगाया था आरोप

आग में झुलसे मुस्लिम लड़के की मौत, जयश्री राम न कहने पर जलाने का लगाया था आरोप

IANS News
Update: 2019-07-30 12:02 GMT
आग में झुलसे मुस्लिम लड़के की मौत, जयश्री राम न कहने पर जलाने का लगाया था आरोप
हाईलाइट
  • वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती था खालिद
  • खालिद के परिजनों ने लगाया था जय श्रीराम कहने के लिए उकसाने का आरोप

चंदौली (आईएएनएस)। वाराणसी के एक अस्पताल में आग में झुलसे खालिद नाम के लड़के की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। खालिद के परिजनों का आरोप है कि चंदौली में रविवार को कथित तौर पर जय श्रीराम कहने से इनकार करने पर चार व्यक्तियों ने उसके बदन में आग लगा दी थी। वह 60 फीसदी तक झुलस गया था। उसे वाराणसी के कबीर चौरा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने खालिद के परिजनों के आरोपों को खारिज कर दिया है। चंदौली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार सिंह ने दावा किया कि एक प्रत्यक्षदर्शी ने किशोर को खुद को आग लगाते हुए देखा था। सिंह ने कहा कि नाबालिग पीड़ित ने दो अलग-अलग बयान दिए थे। पहले खालिद ने कहा था कि वह महाराजपुर गांव गया था, वहां चार लोग उसे एक खेत में ले गए और उसके बदन में आग लगा दी।

उसने दावा किया कि उन लोगों ने उसे जय श्रीराम बोलने को कहा, लेकिन उसने ऐसा करने से मना किया, जिसके बाद लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हालांकि, खालिद ने बाद में अपना बयान बदला और पुलिस को बताया कि मोटरसाइकिल सवार चार लोगों ने उसका अपहरण किया और उसे हटेजा गांव ले गए। पुलिस के अनुसार, महाराजपुर और हटेजा गांव दोनों ही अलग-अलग दिशाओं में पड़ते हैं।

 

 

 

 

Tags:    

Similar News