Navy Day 2020: राष्ट्रपति और पीएम मोदी सहित इन दिग्गजों ने सेना की बहादुरी को यूं किया सलाम

Navy Day 2020: राष्ट्रपति और पीएम मोदी सहित इन दिग्गजों ने सेना की बहादुरी को यूं किया सलाम

Manmohan Prajapati
Update: 2020-12-04 07:33 GMT
Navy Day 2020: राष्ट्रपति और पीएम मोदी सहित इन दिग्गजों ने सेना की बहादुरी को यूं किया सलाम
हाईलाइट
  • नौसेना दिवस पर सेना की बहादुरी को सलाम किया
  • पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने भी दी बधाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day 2020) मनाया जा रहा है। भारतीय नौसेना देश की सैन्य ताकत का बहुत अहम हिस्सा है। यह देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में अहम भूमिका निभाती है। समुद्री सीमाओं की रक्षा और दुश्मनों को नाको चने चवबाने में नेवी ने खास भूमिका निभाई है। वहीं भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने में भी भारतीय नौसेना का अहम योगदान है। आज के दिन  भारतीय नौसेना की उपलब्धियों को याद किया जाता है। 

भारतीय नौसेना दिवस के इस मौके पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश के जवानों को नौसेना दिवस की बधाई दी और नौसेना की बहादुरी को सलाम किया। 

भारतीय नौसेना के कमांडर-इन-चीफ राष्ट्रपति कोविंद ने भारतीय नौसेना पर गर्व करते हुए कहा, नौसेना दिवस पर, हमारे नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को मेरी शुभकामनाएं।  हमारे समुद्री सीमाओं की रक्षा करने, हमारे व्यापार मार्गों को सुरक्षित रखने और आपात स्थितियों की घड़ी में नागरिकों को मदद प्रदान करने में आपकी प्रतिबद्धता पर गर्व करता है। आप पानी पर राज करते हैं।

वहीं उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सोशल मीडिया ट्वीटर पर जवानों को बधाई देते हुए लिखा, "शं नो वरुण: "जल के देवता हमारे लिए शुभ हों" नौसेना दिवस के अवसर पर भारत की समुद्री सीमाओं के सजग प्रहरियों के शौर्य को नमन, उनके परिजनों के धैर्य को नमन! कृतज्ञ देश, राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा में आपके अदम्य साहस और समर्पण पर सदैव विश्वास करता है, आप पर गर्व करता है। जय हिन्द!"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, हमारे सभी बहादुर नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं। भारतीय नौसेना निडर होकर हमारे तटों की रक्षा करती है और जरूरत के समय मानवीय सहायता भी प्रदान करती है। हमें सदियों से भारत की समृद्ध समुद्री परंपरा भी याद है।

गृह मंत्री अमित शाह ने बहादुर जवानों ट्वीट किया, "नौसेना दिवस पर, मैं भारतीय नौसेना के हमारे सभी साहसी कर्मियों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई देता हूं। भारत को हमारी समुद्री सीमाओं की रक्षा करने और आपदाओं के दौरान राष्ट्र की सेवा करने की अटूट प्रतिबद्धता के लिए हमारी दुर्जेय नीली जल सेना पर गर्व है।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना दिवस जवानों को बधाई देते हुए लिखा, "भारतीय नौसेना दिवस 2020 के अवसर पर इस उत्कृष्ट बल के सभी कर्मियों को मेरी शुभकामनाएं। समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करके हमारे समुद्र को सुरक्षित रखने में भारतीय नौसेना सबसे आगे है। मैं उनकी वीरता, साहस और व्यावसायिकता को सलाम करता हूं।"

Tags:    

Similar News