नेहरू ने समतावाद के मूल्यों के साथ भारत की नींव रखी : राहुल

नेहरू ने समतावाद के मूल्यों के साथ भारत की नींव रखी : राहुल

IANS News
Update: 2020-11-14 12:30 GMT
नेहरू ने समतावाद के मूल्यों के साथ भारत की नींव रखी : राहुल
हाईलाइट
  • नेहरू ने समतावाद के मूल्यों के साथ भारत की नींव रखी : राहुल

नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने समतावाद और आधुनिक दृष्टिकोण के मूल्यों के साथ भारत की नींव रखी।

उन्होंने नेहरू को उनकी 131वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए यह बात कही।

गांधी ने ट्वीट किया, आज भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती मना रहा है। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे,जिन्होंने भाईचारे, समानता और आधुनिक दृष्टिकोण के मूल्यों के साथ हमारे देश की नींव रखी थी। हमारा प्रयास होना चाहिए कि इन मूल्यों को बचाकर रखें।

गांधी ने यहां स्थित शांतिवन जाकर नेहरू की 131वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को प्रयागराज में हुआ था। उन्होंने 1947 से 1964 तक स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

एकेके/आरएचए

Tags:    

Similar News