आठवीं बार बीजद के अध्यक्ष चुने गए ओडिशा के मुख्यमंत्री

आठवीं बार बीजद के अध्यक्ष चुने गए ओडिशा के मुख्यमंत्री

IANS News
Update: 2020-02-26 08:30 GMT
आठवीं बार बीजद के अध्यक्ष चुने गए ओडिशा के मुख्यमंत्री
हाईलाइट
  • आठवीं बार बीजद के अध्यक्ष चुने गए ओडिशा के मुख्यमंत्री

भुवनेश्वर, 26 फरवरी (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक बुधवार को लगातार आठवीं बार बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष चुने गए हैं।

रिटर्निग ऑफिसर प्रताप देव ने पार्टी के अध्यक्ष के नाम के तौर पर पटनायक के नाम की घोषणा की।

सत्तारुढ़ पार्टी का अध्यक्ष बनने के बाद पटनायक ने कहा, बीजद चुनाव जीतने या हारने के लिए नहीं लड़ता है, बल्कि यह लोगों का प्यार पाने के लिए लड़ता है, उनकी सेवा के लिए लड़ता है।

बीजद की राज्य परिषद की बैठक भुवनेश्वर में बुधवार को पार्टी मुख्यालय में हुई।

परिषद के 355 सदस्यों में से 80 सदस्यों को राज्य के कार्यकारी सदस्यों के तौर पर चुना गया।

इससे पहले बीजद ने 33 संगठनात्मक जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की।

नवीन पटनायक लगातार पांचवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शासन कर रहे हैं। वह साल 2000 से ओडिशा की सत्ता में हैं।

Tags:    

Similar News