पाक के लिए महबूबा के दिल में फिर जागा 'प्रेम', बोलीं, कश्मीर विवाद में पाकिस्तान भी एक पक्ष

पाक के लिए महबूबा के दिल में फिर जागा 'प्रेम', बोलीं, कश्मीर विवाद में पाकिस्तान भी एक पक्ष

Bhaskar Hindi
Update: 2019-06-03 18:27 GMT
हाईलाइट
  • इससे पहले पीएम मोदी पर भी निशाना साधती रही हैं महबूबा
  • कश्मीर की समस्या राजनीतिक परेशानी - मुफ्ती
  • कश्मीर पर महबूबा मुफ्ती का विवादित बयान

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर पर फिर विवादित बयान दिया है। मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर समस्या में पाकिस्तान एक पक्ष है, उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को सुलझाने के लिए पाकिस्तान को शामिल करना जरूरी है। मुफ्ती ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर त्वरित हल निकालने के लिए बर्बरता का सहारा लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ये नासमझी की तरह है, 1947 से कई सरकारें कश्मीर को सुरक्षा के नजरिए से देखती आई हैं।

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर की समस्या एक राजनीतिक परेशानी है। इसका समाधान करने के लिए पाकिस्तान सहित कई पक्षों को शामिल करना चाहिए। आपको बता दें कि इससे पहले अमित शाह ने दिल्ली में देश की आंतरिक सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया था। उन्होंने खासतौर पर बॉर्डर इलाकों के आसपास के हालातों का जायजा लिया था। 

इससे पहले भी महबूबा पाकिस्तान की तरफदारी में कई बयान दिए हैं। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि यदि भारत ने दीवाली के लिए परमाणु बम नहीं रखे हैं तो सीधी बात है पाकिस्तान ने भी ईद के लिए नहीं रखे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि मोदी इतनी निचले स्तर की बयानबाजी करते हैं?

 

 

 

 

Tags:    

Similar News