पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, जवाब में भारतीय सेना ने 2 पाक रेजंर्स किए ढेर

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, जवाब में भारतीय सेना ने 2 पाक रेजंर्स किए ढेर

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-02 14:20 GMT
पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, जवाब में भारतीय सेना ने 2 पाक रेजंर्स किए ढेर

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। विंग कमांडर अभिनंदन को भारत वापस भेजने के बाद पाकिस्तान ने फिर सीमा पर गोलीबारी शुरु कर दी है। एक तरफ पाक पीएम इमरान खान जहां दोनों देशों के बीच शांति की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पाक जम्मू कश्मीर में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी भी कर रहा है। इस गोलीबारी में एक महिला और दो बच्चों समेत 3 सिविलियंस की मौत हो गई है। जबकि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए दो रेंजरों को ढेर कर दिया है।

पाक मीडिया ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भारतीय सैनिकों की कार्रवाई में दो पाक रेंजर्स की मौत हो गई। जम्मू और कश्मीर के नौशेरा सेक्टर से सटे LOC पर शनिवार करीब 12:30 बजे पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। इसमें एक महिला समेत दो बच्चों की मौत हो गई। 

पाकिस्तान पिछले पांच दिनों से लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। इससे पहले शुक्रवार को भी पाक ने नौशेरा और राजौरी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई थी। पाक सीजफायर का उल्लंघन उस वक्त कर रहा है, जब वहां का कैबिनेट पीएम इमरान खान को नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग कर रहा है।

बता दें कि पुलवामा में CRPF जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाक स्थित जैश के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किया था। जिसमें 300 आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया था। इस हमले के बाद पाकिस्तानी जेट F-16 ने भी भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय पायलट अभिनंदन वर्थामन ने मार गिराया था। वह MIG-21 फाइटर जेट पर सवार थे। तकनीकि खराबी के कारण अभिनंदन का प्लेन पाकिस्तान में गिर गया था। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें बंदी बना लिया था।

 

Similar News