कश्मीर में कई क्षेत्रों में पाक ने किया युद्ध विराम का उल्लंघन

कश्मीर में कई क्षेत्रों में पाक ने किया युद्ध विराम का उल्लंघन

IANS News
Update: 2020-09-10 09:30 GMT
कश्मीर में कई क्षेत्रों में पाक ने किया युद्ध विराम का उल्लंघन
हाईलाइट
  • कश्मीर में कई क्षेत्रों में पाक ने किया युद्ध विराम का उल्लंघन

जम्मू, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने गुरुवार को कश्मीर में एलओसी पर फिर से गोलीबारी की और युद्ध विराम का उल्लंघन किया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेन्दर आनंद ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से बिना किसी उकसावे के भारी गोलाबारी की गई। ये गोलाबारी एलओसी पर कई जगहों पर की गई।

आज सुबह 5.30 बजे पाकिस्तान ने एलओसी पर मनकोट सेक्टर में युद्धविराम का उल्लंघन किया गया। सुबह 11 बजे देगवार और 12.15 बजे पुंछ के मेंधर सेक्टर में युद्धविराम का उल्लंघन किया। इन सभी जगहों पर भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी सेना को कड़ा जवाब दिया।

1999 में युद्ध विराम को लेकर हुए समझौते के बाद से ही पाकिस्तान लगातार सीमा पर इसका उल्लंघन कर रहा है। अब तक हुए 2,730 उल्लंघनों में 24 भारतीय नागरिकों की जान जा चुकी है और 100 से ज्यादा नागरिक घायल हो चुके हैं।

एसकेपी

Tags:    

Similar News