CAA विवाद के बीच पाकिस्तान से गुजरात आई मुस्लिम महिला को मिली भारत की नागरिकता

CAA विवाद के बीच पाकिस्तान से गुजरात आई मुस्लिम महिला को मिली भारत की नागरिकता

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-19 03:56 GMT

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। इस कानून को लेकर यूनिवर्सिटी से लेकर राजनीतिक पार्टियां सड़कों पर उतर आई हैं। इनसब के बीच गुजरात से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां पाकिस्तान से आई एक मुस्लिम महिला को भारत की नागरिकता दी गई। महिला का नाम हसीना बेन है। जिन्होंने दो साल पहले नागरिकता के लिए आवेदन किया था। जिसके बाद उन्हें नागरिकता मिल गई।

दरअसल हसीना बेन भारत की रहने वाली है। वह 1999 में शादी के बाद पाकिस्तान चली गई थीं। पति के मौत के बाद वह वापस भारत लौट आई। दो साल पहले उन्होंने भारत में नागरिकता के लिए आवेदन किया था। 18 दिसंबर 2019 को उन्हें नागरिकता का प्रमाणपत्र दिया गया। 

 

गुजरात के द्वारका में हसीना ने भारतीय नागरिकता लेने के लिए कलेक्टर को चिट्ठी लिखी थी। द्वारका कलेक्टर डॉ नरेंद्र कुमार मीणा ने हसीना बेन को भारतीय नागरिकता का प्रमाणपत्र दिया। 
 

 

Tags:    

Similar News