बाढ़ प्रभावित पूर्वोत्तर राज्यों को 2350 करोड़ का राहत पैकेज

बाढ़ प्रभावित पूर्वोत्तर राज्यों को 2350 करोड़ का राहत पैकेज

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-01 16:58 GMT
बाढ़ प्रभावित पूर्वोत्तर राज्यों को 2350 करोड़ का राहत पैकेज

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। पीएम नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित पूर्वोत्तर राज्यों के लिए 2350 करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा की है। अपनी एक दिवसीय असम यात्रा के दौरान उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से मची तबाही का जायजा लिया। पीएम मोदी ने अपने इस दौरे के दौरान असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और नागालैंड के मुख्यमंत्रियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति के बारे में चर्चा की।

2350 करोड़ रुपए के राहत पैकेज में से बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित असम राज्य के लिए पीएम ने तत्काल प्रभाव से 250 करोड़ रुपए रिलीज़ किए हैं। वहीं 100 करोड़ रुपए विनाशकारी बाढ़ में ब्रह्मपुत्र नदी की भूमिका का अध्ययन करने के लिए एक शोध परियोजना के लिए मंजूर किए गए हैं। बाकी 2000 करोड़ सभी पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से हुई क्षति की भरपाई और राहत और पुनर्वास योजनाओं के लिए जारी किए जाएंगे। 

इसके तहत पूर्वोत्तर के पांच राज्यों में बाढ़ में अपनो को खोने वाले परिजनों को 2-2 लाख की राहत राशि प्रदान की जाएगी। इन क्षेत्रों में घायलों को भी 50-50 हजार रुपए दिए जाने की घोषणा की गई है। गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यहां भारी मात्रा में जान-माल का नुकसान हुआ है।
 

Similar News