मोदी का नायडू पर हमला, छुरा घोपने में सीनियर है-ससुर को भी दिया धोखा

मोदी का नायडू पर हमला, छुरा घोपने में सीनियर है-ससुर को भी दिया धोखा

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-10 08:15 GMT
मोदी का नायडू पर हमला, छुरा घोपने में सीनियर है-ससुर को भी दिया धोखा
हाईलाइट
  • कहा - अपने ससुर को नायडू ने दिया धोखा।
  • पीएम नरेंद्र मोदी का आंध्रप्रदेश में दौरा।
  • सीएम चंद्रबाबू नायडू पर किया तीखा हमला।

डिजिटल डेस्क,अमरावती। लोकसभा चुनावों के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी कवायद तेज़ कर दी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को आंध्रप्रदेश के गुंटूर में पहुंचे। यहां उन्होंने रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और कांग्रेस को आढ़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि नायडू ने अपने ससुर एनटी रामाराव को धोखा दिया है। आप सीनियर हैं दल बदलने में और नए-नए दलों से जुड़ने में। आप सीनियर हैं अपने ससुर के सीने में छुरा भोंकने में। पीएम ने कहा कि आप सीनियर हैं इसलिए आपके सम्मान में कोई कसर नहीं छोड़ी। 

महामिलावट हो रहा है-
उन्होंने कहा, "आप सीनियर हैं, आज जिसको गाली दें, कल उसकी गोद में बैठे।" एमटीआर की विरासत संभालने वाले ने उनके सपनों को चूर-चूर कर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि, जिन लोगों ने देश को धुएं में जीने के लिए छोड़ दिया, वो अब देश में झूठ का धुआं फैला रहे हैं। महामिलावट हो रहा है, संगत का ऐसा असर हैं कि सीएम आंध्र के विकास कार्यों को भूलकर मोदी को गाली देने के कॉम्पिटिशन में कूद गए हैं। 

गाली की डिक्शनरी
प्रधानमंत्री ने कहा कि, उनकी डिक्शनरी में जितनी भी गाली है वो उन्होंने मेरे लिए बचा कर रखी है। हर दिन नई गाली देते हैं। चंद्रबाबू नायडू कल फोटो खिंचवाने के लिए दिल्ली जाने वाले हैं, बड़ा हुजूम उनके साथ होगा, परंतु भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के पैसों से कार्यक्रम करवाती है। वहीं नायडू आंध्र की जनता का पैसों का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

कांग्रेस मुक्त का वादा-
उन्होंने कहा कि, नायडू की क्या मजबूरी है जो वह नामदारों के सामने सर झुकाकर बैठ गए। एमटीआर ने आंध्रप्रदेश को कांग्रेस मुक्त करने का वादा किया था। आज नायडू उनके ही दोस्त बने हुए हैं। पीएम ने कहा, "मैं नायडू को याद दिलाता हूं कि हमारा उद्देश्य खुद के लिए पैसा इकट्ठा करना नहीं, बल्कि देश के लिए पैसा पैदा करना है। पिछले 55 महीनों में केंद्र सरकार ने राज्य के विकास के लिए पर्याप्त धनराशि जारी की है। हालांकि आंध्र ने कभी सही तरीके से इसका उपयोग नहीं किया।"

कोस्टल टर्मिनल प्रॉजेक्ट का शिलान्यास-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृष्णपटनम भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के नए कोस्टल टर्मिनल प्रॉजेक्ट का शिलान्याल किया। उन्होंने कहा, "अमरावती को आंध्रप्रदेश का ऑक्सफोर्ड भी कहा जाता है। यहां युवा अपने सपने पूरा करने आते हैं। अमरावती पुरानी सभ्यताओं वाला शहर है। नए भारत का सेंटर बनने की पूरी क्षमता है।" 


 

Similar News