पहली पंक्ति में दिखे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, गणतंत्र दिवस पर पीछे मिली थी जगह

पहली पंक्ति में दिखे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, गणतंत्र दिवस पर पीछे मिली थी जगह

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-15 03:18 GMT
पहली पंक्ति में दिखे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, गणतंत्र दिवस पर पीछे मिली थी जगह
हाईलाइट
  • केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठे नजर आए राहुल गांधी
  • गणतंत्र दिवस पर 6 पंक्ति जगह मिलने पर कांग्रेस बनाया था मुद्दा
  • स्वतंत्रता दिवस समारोह में राहुल गांधी को पहले पंक्ति में मिली जगह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज पूरा देश 72 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराकर सवा सौ करोड़ देशवासियों को संबोधित किया। आजादी के इस जश्न में विपक्ष के बड़े नेता कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी स्वतंत्रता दिवस मनाने लाल किले पहुंचे। राहुल गांधी, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ तमाम वीईपी के बीच पहली पंक्ति में बैठे नजर आए। दिलचस्प बात ये है कि बीते गणतंत्र दिवस (26 जनवरी, 2017) समारोह में राजपथ पर राहुल गांधी को छठवीं पंक्ति में जगह मिली थी। जो चर्चा का विषय बना था।

राहुल गांधी को विशेष मेहमानों की पहली पंक्ति में जगह न मिलने को कांग्रेस ने मुद्दा बनाया था। पार्टी ने इस परंपराओं को दरकिनार कर पहले चौथी और फिर छठी पंक्ति में राहुल गांधी को जगह देने पर ऐतराज जताया था। हालांकि, उनकी सिटिंग व्यवस्था पर बाद में सुरक्षा का हवाला दिया गया था। राहुल गांधी के साथ गणतंत्र दिवस परेड के दौरान राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद भी नजर थे। हालांकि, आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राहुल गांधी पहली पंक्ति में दिखे, लेकिन गुलाम नबी आजाद आज भी पीछे दिखाई दिए।

Similar News