राजस्थान: 152 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, पायलट-गहलोत और एथलीट पुनिया भी मैदान में

राजस्थान: 152 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, पायलट-गहलोत और एथलीट पुनिया भी मैदान में

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-16 02:58 GMT
हाईलाइट
  • कांग्रेस ने जारी की 152 उम्मीदवारों की पहली सूची
  • सचिन पायलट टोंक से तो अशोक गहलोत जोधपुर के सरदारपुरा से लड़ेंगे चुनाव
  • सचिन पायलट
  • अशोक गहलोत जैसे कई बड़े नेताओं के नाम शामिल

डिजिटल डेस्क, जयपुर। कांग्रेस ने गुरुवार रात राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 152 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट जैसे कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। लिस्ट जारी होने के बाद इस बात से भी सस्पेंस उठ गया है कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। टोंक विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट तो पार्टी महासचिव अशोक गहलोत अपनी परंपरागत सीट जोधपुर के सरदारपुरा से चुनाव लड़ेंगे। लिस्ट में एथलीट कृष्णा पुनिया का नाम भी शामिल है, कांग्रेस ने उन्हें सादुलपुर से टिकट दिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री गिरिजा व्यास का नाम भी शामिल है, उन्हें उदयपुर से मैदान में उतारा गया है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सीपी जोशी नाथद्वारा से चुनाव लड़ रहे हैं। 

 


राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता रामेश्वर लाल डूडी को नोखा सीट से पार्टी उम्मीदवार बनाया गया है। लिस्ट में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बागियों को साधने की भी कोशिश हुई है। बीजेपी छोड़कर बुधवार को ही कांग्रेस में शामिल हुए सांसद हरीश मीणा को देवली उनियारा से मैदान में उतारा गया है। बीजेपी से कांग्रेस में आए विधायक हबीबुर्रहमान को भी कांग्रेस ने टिकट दिया है। इसी तरह से भंवरी देवी कांड में जेल में बंद महिपाल मदेरणा की बेटी दिव्या मदेरणा को भी जोधपुर के ओसियां से विधानसभा में उतारा गया है। कांग्रेस के दूसरे बड़े नेता सीपी जोशी एक बार फिर से नाथद्वारा सीट से अपना भाग्य आजमा रहे हैं। यहां पर पिछली बार 1 वोट से चुनाव हार गए थे। इसके अलावा अभी इसी साल अजमेर से सांसद बने रघु शर्मा को केकड़ी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

 

Tags:    

Similar News