हैदराबाद/उन्नाव: पत्रकारों से बोलीं जया बच्चन- कहीं मैं आपको पकड़ के ना मार दूं 

हैदराबाद/उन्नाव: पत्रकारों से बोलीं जया बच्चन- कहीं मैं आपको पकड़ के ना मार दूं 

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-05 09:35 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हैदराबाद के बाद अब यूपी के उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता को पेट्रोल छिड़कर मारने की कोशिश की गई। इस घटना की हर तरफ आलोचना हो रही है। देश में महिला सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। समाजवादी पार्टी की नेता जया बच्चन ने इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं।

सपा राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने कहा कि, ये क्या हो रहा है? अगर हम बहुत सख्त शब्द का इस्तेमाल करते है तो हमे कहा जाता है कि आपको यह नहीं बोलना चाहिए था। अभी मुझे ऐसा लगता है कहीं गुस्से में, आप लोग मेरे सामने खड़े हैं, आपको पकड़ के ना मार दूं।

 

यूपी में महिलाओं पर हो रहे अपराध पर जया ने कहा कि अरे उत्तर प्रदेश में कहा सुरक्षा हैं? किसी की सुरक्षा नहीं है। अभी आपको घटनाएं बताऊंगी यूपी की तो आप चौंक जाएंगे। 

 

गौरतलब है कि यूपी के उन्नाव में गुरुवार को आरोपियों ने एक दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने का प्रयास गया। युवती पैरवी के लिए रायबरेली जा रही थी। गुरुवार तड़के करीब चार बजे वह ट्रेन पकड़ने बैसवारा स्टेशन के लिए निकली थी। तभी गांव के बाहर खेत में दोनों आरोपी व उनके तीन साथियों ने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की हालत गंभीर है। बता दें आरोपी शिवम त्रिवेदी और शुभम त्रिवेदी ने 12 दिसंबर 2018 को युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। मामले की सुनवाई रायबरेली जिला अदालत में चल रही है। 

Tags:    

Similar News