बीजेपी सांसद के बिगड़े बोल, सपना चौधरी को कहा ‘ठुमकेवाली’

बीजेपी सांसद के बिगड़े बोल, सपना चौधरी को कहा ‘ठुमकेवाली’

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-25 07:17 GMT

डिजिटल डेस्क, करनाल। हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी ने कांग्रेस के ऑफिस में पहुंचकर और कांग्रेस की तारीफ करके राजनीति में हलचल मचा दी है। सपना चौधरी के कांग्रेस के तरफ झुकाव पर बीजेपी सांसद ने विवादित बयान दिया है। हरियाणा के करनाल से सांसद अश्वनी कुमार चोपड़ा ने सपना चौधरी को ठुमकेवाली करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा है।

 

 

दरअसल बीजेपी सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा से पूछा गया कि सपना चौधरी कांग्रेस के लिए प्रचार कर सकती हैं, तो उन्होंने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा, "कांग्रेस में ठुमके लगाने वाले जो हैं, वो ही ठुमके लगाएंगे, ये उनको देखना है कि ठुमके लगाने हैं या चुनाव जीतना है।

 

 

गौरतलब है कि बिग बॉस में प्रतिभागी रह चुकीं सपना चौधरी हाल ही में, UPA की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने के लिए कांग्रेस मुख्यालय पहुंची थीं। सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई थी, लेकिन उन्होंने कांग्रेस पार्टी की जमकर तारीफ की।

 

 

सपना चौधरी ने कहा सोनिया गांधी और कांग्रेस ने देश के लिए काफी काम किया है। इससे वो काफी प्रभावित हैं। तभी से कयास लगाए जा रहे हैं कि सपना चौधरी राजनीति में आ सकती हैं। वो कांग्रेस के लिए प्रचार भी कर सकती हैं। 

 

 

दूसरी ओर सपना ने कहा ये भी साफ कर दिया है कि उनकी मुलाकात के पीछे कोई राजनीतिक मकसद नहीं है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वो राजनीति में नहीं आएंगी, मगर कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार करने की इच्छा जाहिर की है।उन्होंने कहा अगर मौका मिला तो वो कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगी। भविष्य में सक्रिय राजनीति में भी आने की बात कही है।

Similar News