पुराने बंगले में शिफ्ट होंगे सिंधिया, फिर ताजा होंगी बचपन की यादें!

पुराने बंगले में शिफ्ट होंगे सिंधिया, फिर ताजा होंगी बचपन की यादें!

Juhi Verma
Update: 2021-07-08 08:23 GMT
पुराने बंगले में शिफ्ट होंगे सिंधिया, फिर ताजा होंगी बचपन की यादें!
हाईलाइट
  • मंत्री बनने के बाद फिर जागी उम्मीद!
  • सिंधिया को मिलेगा पुराना बंगला!

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। पीएम नरेंद्री मोदी की कैबिनेट में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने पसंदीदा बंगले में शिफ्ट हो सकते हैं। आपको बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया हाल ही में मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाए गए हैं। उन्हें नागरिक उड्डयन मंत्रालय की कमान सौंपी गई है। इस मंत्रालय की कमान मिलने के बाद सिंधिया के सफदरजंग वाले बंगले में वापसी की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं।

क्यों खास है 27 सफदरजंग रोड?
सिंधिया के लिए ये महज एड्रेस नहीं है। पुरानी यादें हैं। जहां सिंधिया का बचपन बीता। तमाम अच्छे बुरे पल सिंधिया ने इसी बंगले में बिताए हैं। दरअसल 27 सफदरजंग रोड वही बंगला है जो कभी उनके पिता माधव राव सिंधिया के नाम पर अलॉट हुआ था। उनके कांग्रेस सरकार में रहते इस बंगले में ज्योतिरादित्य सिंधिया के बचपन के दिन भी बीते। इसी बंगले से उन्होंने अपने पिता अंतिम संस्कार भी किया। यहीं रहते हुए खुद सियासत का ककहरा पढ़ा और फिर तजुर्बा भी हासिल किया। पर बीजेपी सरकार में ये बंगला उनसे ले लिया गया। अब सिंधिया अपने परिवार के साथ लुटियंस जोन के बंगले में रह रहे हैं। पर तमन्ना यही है कि जिस बंगले में तेरह साल की उम्र से दिन गुजारे। उसी बंगले में वापसी हो सके।

अटकलों ने क्यों पकड़ा जोर?

मोदी सरकार में मंत्री रहते 27 सफदरजंग रोड का पता पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को अलॉट हो गया था। उस वक्त निशंक को ये बंगला अलोट करते हुए हवाला दिया गया था कि आवास अलॉट करने के तरीके में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। पर अब निशंक से मंत्रीपद छिन चुका है। जिसके बाद ये अटकलें लगने  लगी हैं कि सिंधिया वापस सफदरजंग वाले अपने पुराने घर की मांग मोदी सरकार में रख सकते हैं। उनके वहां शिफ्ट होने की संभावनाएं वापस बन रही हैं। 
 

Tags:    

Similar News