शशि थरूर ने की मछुआरों को नोबेल पुरस्कार देने की मांग

शशि थरूर ने की मछुआरों को नोबेल पुरस्कार देने की मांग

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-07 06:24 GMT
शशि थरूर ने की मछुआरों को नोबेल पुरस्कार देने की मांग
हाईलाइट
  • नोबेल कमेटी के चेयरपर्सन बेरिट रिस एंडरसन को लिखा पत्र।
  • पत्र लिखकर की नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग।
  • शशि थरूर ने की मछुआरों को नोबेल देने की मांग।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मछुआरों को नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग की है। थरूर ने 2018 में केरल में आए बाढ़ में सहायता करने वाले मछुआरों को पुरस्कार देने की बात कही है। इसके लिए उन्होंने नार्वे की नोबेल कमेटी के चेयरपर्सन बेरिट रिस एंडरसन को पत्र लिखा है। पत्र में शशि थरूर ने मांग की है कि केरल में आई बाढ़ के दौरान मछुआरों ने राहत कार्य में अहम योगदान रहा। इसलिए उन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार देने के लिए मनोनीत किया जाए। 

थरूर ने अपने पत्र में लिखा है, केरल के मछुआरों की आजीविका समाप्त हो गई। बाढ़ में उनका सब कुछ तबाह हो गया। इन सब के बावजूद मछुआरों ने कोई परवाह किए बिना लोगों की जान बचाई। उनके प्रयासों से ही सैकड़ों लोगों की जिंदगी बच गई। उन्होंने दिन-रात काम किया। 

शशि थरूर ने दो पन्नों में लिखने अपने खत को ट्वीट पर शेयर भी किया है। 

 

 

 

 उल्लेखनीय है कि केरल में जुलाई 2018 में आई बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई थी। इस प्रलय में 300 से अधिक लोगों की मौत हुई, जबकि तीन लाख लोग बेघर हो गए। 

Similar News