सुबह 8.13 बजे तक रहा आंशिक सूर्यग्रहण, भारत में नहीं दिया दिखाई

सुबह 8.13 बजे तक रहा आंशिक सूर्यग्रहण, भारत में नहीं दिया दिखाई

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-13 03:08 GMT
सुबह 8.13 बजे तक रहा आंशिक सूर्यग्रहण, भारत में नहीं दिया दिखाई
हाईलाइट
  • 27 जुलाई को लगेगा साल का दूसरा चंद्रग्रहण ।
  • भारत में 7.18 मिनट पर लगा सूर्यग्रहण।
  • विश्व भर में देखा गया साल का दूसरा सूर्यग्रहण।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज भारत सहित विश्वभर में इस साल का दूसरा सूर्यग्रहण रहा। भारत में 7 बजकर 18 मिनट पर ग्रहण का लगना शुरू हुआ था, जो 8 बजकर 13 मिनट तक रहा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इसका मोक्ष काल 09:43 बजे तक रहा। भारत में सूर्य ग्रहण आंशिक रूप से देखा गया, इसलिए स्पष्ट दिखााई नहीं दिया। वहीं न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में सूर्यग्रहण पूर्ण रूप में दिखाई दे रहा है। 

 

 

 

दो सूर्यग्रहण के बाद अब दूसरा और सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण 27 जुलाई को पड़ेगा। जो भारत के साथ यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका और अटलांटिक में दिखाई देगा। ज्योतिष विज्ञान की मानें तो सूर्यग्रहण के दौरान खतरनाक सोलर रेडिएशन निकलता है, जो आंखों के नाजुक टिशू को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे आंखो में विजन-टिशू आ सकता है। इससे देखने में दिक्कत आने लगती है। यह समस्या कुछ समय के लिए या फिर हमेशा के लिए भी हो सकती है। 

 

 

 

सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। इसे सर्टिफाइड चश्मे से ही इसे देखना चाहिए। अब 11 अगस्त को सूर्य ग्रहण पड़ेगा जो पूर्वी यूरोप, एशिया, नॉर्थ अमेरिका और आर्कटिक में दिखाई देगा। यह साल का दूसरा सूर्य ग्रहण है। इसके अलावा पहला सूर्य ग्रहण 15 फरवरी को पड़ा था, जो भारत में नहीं दिखाई दिया था। यह सूर्य ग्रहण सिर्फ साउथ अमेरिका, अटलांटिक में ही दिखाई दिया था। वहीं साल का पहला चंद्र ग्रहण 31 जनवरी को पड़ा था जो भारत के साथ-साथ यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और नॉर्थ अमेरिका में दिखाई दिया था।

 

 

 

 

Similar News