गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में चीफ गेस्ट होंगे दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सायरिल रामफोसा

गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में चीफ गेस्ट होंगे दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सायरिल रामफोसा

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-15 09:15 GMT
हाईलाइट
  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कार्यक्रम में शामिल होने से किया था इंकार
  • दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सायरिल रामफोसा होंगे गणतंत्र कार्यक्रम के चीफ गेस्ट
  • सायरिल रामाफोसा को गांधी और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का समर्थक माना जाता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सायरिल रामफोसा भारत की राजधानी दिल्ली में होने वाले 26 जनवरी के कार्यक्रम में चीफ गेस्ट होंगे। रामफोसा से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड को न्योता भेजा गया था। ट्रंप के कार्यक्रम में शामिल होने से इंकार करने के बाद दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति को निमंत्रण भेजा गया था। 

बता दें कि भारत गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में एक ऐसे देश के मुखिया को बुलाना चाहता था। जिसका रणनीतिक और प्रतीकात्मक महत्व हो।इसलिए अफ्रीका के राष्ट्रपति सायरिल रामफोसा को निमंत्रण दिया गया। सायरिल को बुलाने की एक वजह ये भी है कि इसी साल राष्ट्रपति महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई जाएगी। सायरिल रामाफोसा को गांधी और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का समर्थक माना जाता है। 

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने गणतंत्र दिवस पर भारत आने का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया था। ट्रंप ने भारत ना आ पाने के लिए 26 जनवरी के आसपास अपनी व्यस्तता को वजह बताया था। ऐसा माना जा रहा कि ट्रंप का स्टेट ऑफ यूनियन के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसी वजह से वे भारत नहीं आ सकते हैं। यह कार्यक्रम 22 जनवरी से फरवरी के पहले सप्ताह के बीच हो सकता है।

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप को भारत आने का निमंत्रण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2017 के अमेरिकी दौरे पर दिया गया था। 75 वर्षीय जैकब जुमा के इस्तीफे के बाद 65 वर्षीय नेता सायरिल रामाफोसा को इसी साल अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) का नया अध्यक्ष चुना गया था।फरवरी में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

Similar News