Sports Budget 2020: खिलाड़ियों और NSF को दिए जाने वाले पैसे में कटौती, खेलो इंडिया के बजट में वृद्धि 

Sports Budget 2020: खिलाड़ियों और NSF को दिए जाने वाले पैसे में कटौती, खेलो इंडिया के बजट में वृद्धि 

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-01 17:08 GMT
Sports Budget 2020: खिलाड़ियों और NSF को दिए जाने वाले पैसे में कटौती, खेलो इंडिया के बजट में वृद्धि 
हाईलाइट
  • इस बार खेल बजट में 50 करोड़ रुपए की वृद्धि की गई है
  • पिछले वित्तीय वर्ष 2019-20 में 2776.92 करोड़ का खेल बजट था
  • वित्त मंत्री ने खेल बजट के लिए 2826.92 करोड़ रुपए देने की बात कही

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत सरकार ने शनिवार को बजट का ऐलान करते हुए खेल बजट के लिए 2826.92 करोड़ रुपए देने की बात कही है। इसमें सबसे ज्यादा फायदा खेलो इंडिया को हुआ है, जिसके बजट को बढ़ाकर 291.42 करोड़ कर दिया गया है।

2019-20 में खेल बजट 2216.92 करोड़ था, जिसे बाद में 2776.92 करोड़ किया गया था। अगर इस बार के खेल बजट को देखा जाए तो कुल 50 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है।

खिलाड़ियों को दिए जाने वाले पैसे में कटौती
खिलाड़ियों को दिए जाने वाले पैसे में हालांकि कटौती की गई है। पहले इसके लिए 111 करोड़ रुपए का बजट हुआ करता था, जिसे अब 70 करोड़ कर दिया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ) में भी 50 करोड़ की कटौती कर 77.15 करोड़ कर दिया गया है।

राष्ट्रीय खेल महासंघों के बजट में कटौती 
सबसे ज्यादा कटौती राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) के बजट में की गई है। इस बार यहां सरकार 245 करोड़ रुपए देगी जो पिछली बार से 50 करोड़ रुपए कम हैं। कटौती की कैंची भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) पर भी चली है। पिछली बार इसके लिए 615 करोड़ रुपये दिए गए थे लेकिन इस बार यह आंकड़ा 500 करोड़ है।

 


 

Tags:    

Similar News