पंडत जसराज का पार्थिव शरीर मुंबई लाया गया, गुरुवार को अंत्येष्टि

पंडत जसराज का पार्थिव शरीर मुंबई लाया गया, गुरुवार को अंत्येष्टि

IANS News
Update: 2020-08-19 14:00 GMT
पंडत जसराज का पार्थिव शरीर मुंबई लाया गया, गुरुवार को अंत्येष्टि

मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित जसराज (90) का पार्थिव शरीर बुधवार को अमेरिका के न्यू जर्सी से मुंबई पहुंचा। जसराज का सोमवार को अमेरिका में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। यह जानकारी जसराज के एक पारिवारिक प्रवक्ता ने दी।

संगीत र्मतड का पार्थिव शरीर एयर इंडिया के विमान एआई-144 में लाया गया। विमान बुधवार को दोपहर में मुंबई पहुंचा। इसके बाद पार्थिक शरीर को अंधेरी पश्चिम के वासोर्वा में परिवार के आवास पर ले जाया गया।

पारिवारिक प्रवक्ता प्रीतम शर्मा ने कहा कि पंडित जसराज की पत्नी मधुरा, बेटी दुर्गा, बेटे सारंग और पोते ने उनका पार्थिव शरीर प्राप्त किया।

इमारत के परिसर में गुरुवार की सुबह पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, ताकि पंडित जसराज के प्रशंसक और अन्य लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें।

गुरुवार को दोपहर में विले पार्ले श्मशान में उनकी अंत्येष्टि पूरे राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी।

पंडित जसराज का सोमवार को न्यू जर्सी में निधन हो जाने की खबर ने संगीत की दुनिया को गमगीन कर दिया।

उनके निधन पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य कई केंद्रीय मंत्रियों ने दुख जताया है।ोथ ही महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, सत्तारूढ़ शिवसेना के नेताओं के साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व शीर्ष बॉलीवुड हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

एकेके/एसजीके

Tags:    

Similar News