VIDEO वायरल : यूपी के उन्नाव में महिला से दरिंदगी, दो गिरफ्तार

VIDEO वायरल : यूपी के उन्नाव में महिला से दरिंदगी, दो गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-06 10:08 GMT
डिजिटल डेस्क, उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में महिला से दरिंदगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इतना ही नही इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर तत्काल एक्शन लेते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस घटना को लेकर थाना गंगाघाट में मुकदमा संख्या 382/18 धारा 147, 323, 504, 506, 354 मामला पंजीकृत किया गया है।  

 

 

वीडियो : महिला से दरिंदगी

वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मंच गया है और आसपास की महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। यह वायरल हो रहा वीडियो 2 महीने पुराना सहजनी गांव का है। वीडियो में एक महिला के साथ कुछ युवक सुनसान जगह पर हैवानियत दिखा रहे हैं। युवक महिला का रेप करने के लिए उस पर दबाव बना रहे हैं। तीनों युवक इस वीडियो में महिला से जोर-जबरदस्ती करते दिख रहे हैं। पीड़ित महिला रहम की भीख मांग रही है, लेकिन ये लोग मानने को तैयार नहीं थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

 

 

इस घटना में पांच लोगों पर मुकदमा हुआ है जबकि आकाश और राहुल नाम के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी विपिन, रितिक, आकाश, विमल, गंगाघाट थाना क्षेत्र के बाबाखेड़ा निवासी राहुल के खिलाफ पंजीकृत जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही वीडियो में दिख रही महिला से भी पूछताछ की जा रही है। 

 

Similar News