Coronavirus in India: देश में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या पहुंची 63 हजार के करीब, 24 घंटों में 127 लोगों की मौत

Coronavirus in India: देश में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या पहुंची 63 हजार के करीब, 24 घंटों में 127 लोगों की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2020-05-10 04:28 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में नोवल कोरोना वायरस का प्रकोप थमता दिखाई नहीं दे रहा है। अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 63 हजार के करीब पहुंच गई है। रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3277 नए मरीज मिले हैं और 127 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमण के कुल केस 62 हजार 939 हो गए हैं। इनमें से अब तक 2109 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 19358 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। एक्टिव मामलों की संख्या 41 हजार 472 है।

क्या है राज्यों की स्थिति?

- अंडमान-निकोबार पूर्ण रूप से कोरोना वायरस से मुक्त हो चुका है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और गोवा भी इस वायरस से मुक्त राज्य बने हुए हैं।

- देश मे सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज महाराष्ट्र में हैं। यहां अब तक 20228 लोग कोरोना से पीड़ित हैं। इनमें में से 3800 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं, यहां महामारी के चलते 779 लोगों की मौत हुई है।

- महाराष्ट्र के बाद गुजरात मे सबसे ज्यादा मरीज हैं। यहां रविवार सुबह तक कुल 7796 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2091 उपचार के बाद ठीक हुए हैं, जबकि 472 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

- राजधानी दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली में अब तक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 6542 हो गई है। यहां 2020 लोग इस बीमारी से ठीक भी हो गये हैं, जबकि यहां 73 लोगों की मौत हो गई है।

- मध्यप्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 3614 तक पहुंच चुका है। 1676 को डिस्चार्ज किया गया। यहां 215 की मौत हो गई है।

Tags:    

Similar News