UNESC Session 2020: UN में बोले पीएम मोदी, कोरोना से जंग को हमने जन आंदोलन बनाया

UNESC Session 2020: UN में बोले पीएम मोदी, कोरोना से जंग को हमने जन आंदोलन बनाया

Bhaskar Hindi
Update: 2020-07-17 15:02 GMT
हाईलाइट
  • UN की 75वीं सालगिरह पर होगा प्रधानमंत्री मोदी का भाषण
  • सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बनने के बाद पहला संबोधन

डिजिटल डेस्क, नई​ दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र की 75वीं सालगिरह की पूर्व संध्‍या पर न्‍यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (UNESC) के सत्र को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी का ये संबोधन वर्चुअल है। यूएन (सुरक्षा परिषद) का अस्थायी सदस्य बनने के बाद पीएम मोदी का यह पहला संबोधन है। संयुक्त राष्ट्र के अपने वर्चुअल संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी को हमने जनआंदोलन बनाया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम है।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यून को संबोधित करते हए दुनिया को ये संदेश दिया 

  • पीएम मोदी ने कोरोना काल में स्थितियों को सामान्य बनाने के लिए शुरू की गई योजनाओं और फैसलों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमने आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया। हम सभी प्राकृतिक आपदाओं से लड़े। अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए विशेष पैकेज लाए। यही नहीं हमने कोरोना महामारी से जंग को हमने जनआंदोलन बनाया है।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हम खाद्य सुरक्षा योजना लाए जिससे 80 करोड़ से ज्यादा नागरिकों को फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से साल 2022 तक, जब भारत अपनी आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा होगा, तब तक हर भारतीय का अपना घर होगा। 

  • प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ हमारी संयुक्त लड़ाई में हमने 150 से ज्यादा देशों में स्वास्थ्य और अन्य सेवाओं का विस्तार किया। 

  • प्रधानमंत्री ने कहा, आज संयुक्त राष्ट्र 193 सदस्य देशों के साथ लेकर आया है। इसकी सदस्यता के साथ साथ संगठन से उम्मीदें भी बढ़ी हैं।

  • प्रधानमंत्री ने कहा कि 2030 के एजेंडा को हासिल करने के लिए भारत पूरी कोशिश कर रहा है। हमारा मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है। हम किसी को पीछे नहीं छोड़ सकते हैं। हम जनता को हर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं।  

  • युक्त राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया बहुत बदल गई है। भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और हम विकासशील देशों की मदद कर रहे हैं। 

  • भारत की आम जनता के बीच बैंकिंग की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने छह साल में 40 करोड़ बैंक खाते खोले हैं। जरूरतमंद लोगों के खातों में हमने सीधे राहत राशि पहुंचाई है।

  • प्रधानमंत्री ने कहा कि शुरुआत से ही भारत ने संयुक्त राष्ट्र के और संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद विकास कार्यों का सक्रिय रूप से समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यूएनईएससी के पहले अध्यक्ष भी भारतीय ही थे। भारत ने इसके एजेंडा को स्वरूप देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

  • प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध का अभियान चलाया। हम विकास के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए पर्यावरण के बारे में भी सोच रहे हैं। हमने स्वच्छता जैसे अहम मुद्दे को गंभीरता से लिया और देश के छह लाख गांवों में पूर्ण स्वच्छता प्राप्त करके हमने पिछले साल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई।

  • प्रधानमंत्री ने कहा कि चाहे भूकंप हो, चक्रवात तो, इबोला संकट हो या कोई अन्य प्राकृतिक या मानव निर्मित संकट हो, सबको लेकर भारत ने तेजी और एकजुटता के साथ जवाब दिया है। 

Tags:    

Similar News