केंद्रीय मंत्री उमा भारती के सुरक्षा अधिकारी ने गोली मारकर की खुदकुशी

केंद्रीय मंत्री उमा भारती के सुरक्षा अधिकारी ने गोली मारकर की खुदकुशी

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-23 06:30 GMT
केंद्रीय मंत्री उमा भारती के सुरक्षा अधिकारी ने गोली मारकर की खुदकुशी
हाईलाइट
  • एसबी शाखा में पदस्थ थे PSO राममोहन दंडोतिया।
  • केंद्रीय मंत्री उमा भारती के निजी सुरक्षा अधिकारी ने गोली मारकर की खुदकुशी।
  • बुधवार रात पत्नी से झगड़े के बाद सर्विस पिस्टल से मारी गोली।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। केंद्रीय मंत्री उमा भारती के निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) ने गोली मारकर की खुदकुशी कर ली। एसबी शाखा में पदस्थ राममोहन दंडोतिया ने बुधवार देर रात पत्नी से झगड़े के बाद सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

 

 

पत्नी से झगड़े के बाद की खुदकुशी 

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती के निजी सुरक्षा अधिकारी राममोहन दंडोतिया ने पारिवारिक विवाद के चलते ये कदम उठाया। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब 12 बजे 34 वर्षीय राममोहन दंडोतिया की पत्नी ने कमला नगर थाने की डायल 100 पर कॉल किया था। उन्होंने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पति-पत्नी को अपने साथ थाने ले जाने लगी।

 

 

 

 

भिंड के रहने वाले थे राममोहन

राममोहन भिंड के बराई गांव के रहने वाले थे। उनकी शादी 2013 में अर्चना नाम की लड़की से हुई थी। उनका एक बेटा भी है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात राममोहन शराब के नशे में थे। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच कहासुनी और मारपीट हुई। जिसके बाद उन्होंने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने कहा पूरे मामले की ज्यूडिशियल इन्क्वाइरी की जा जाएगी। 

 

केंद्रीय मंत्री  नरेंद्र सिंह तोमर के पीए ने लगाई थी फांसी

गौरतलब है कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के निजी सहायक कुंदन सिंह ने दिल्ली के लक्ष्मीबाई नगर में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बिहार के रहने वाले कुंदन सिंह नरेंद्र सिंह तोमर के निजी सहायक के तौर पर काम करते थे। वह साउथ दिल्ली के लक्ष्मीबाई नगर में अपने परिवार के साथ रहते थे।

Similar News