पश्चिम बंगाल: जगद्दल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर अज्ञात हमलावरों ने की बमबारी और फायरिंग

पश्चिम बंगाल: जगद्दल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर अज्ञात हमलावरों ने की बमबारी और फायरिंग

Bhaskar Hindi
Update: 2020-09-03 15:24 GMT
पश्चिम बंगाल: जगद्दल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर अज्ञात हमलावरों ने की बमबारी और फायरिंग
हाईलाइट
  • भाजपा ने कांग्रेस पर हमले का आरोप लगाया
  • हमलावरों ने दो बम फेंके और फायरिंग की

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। कोलकाता से सटे नॉर्थ 24 परगना के बैरकपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर बमबारी की सूचना मिली है। हमले के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। घटना के बाद भाजपा सांसद ने कहा कि ये हमला मुर्शिदाबाद में काली माता की मूर्ति को जिहादियों द्वारा जलाए जाने के खिलाफ किए गए उनके ट्वीट की वजह से हुआ है। वहीं वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। 
  
सिंह ने बताया कि दो दिन पहले जिहादियों द्वारा काली माता की मूर्ति जलाने के खिलाफ मैंने ट्वीट किया था। तब से मेरे पास षड़यंत्र किए जाने की खबरें आ रही थी है। आज किसी गतिविधि के शक में मैं घर से नीचे उतरा और तभी बमबारी होने लगी। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (CISF) अलर्ट थी वरना जान न बचती।

हमलावरों ने दो बम फेंके और फायरिंग की
पुलिस के अनुसार बुधवार रात अज्ञात हमलावरों ने सांसद के आवास को निशाना बनाकर दो बम फेंके और सात राउंड फायरिंग की। अर्जुन सिंह के आवास की सुरक्षा के लिए बनाए गए CISF के बंकर के ठीक सामने यह फायरिंग हुई है। सूचना मिलने के बाद बैरकपुर पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

भाजपा ने कांग्रेस पर हमले का आरोप लगाया
उधर, सांसद के घर बमबारी की खबर सुनकर गुरुवार सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित होने लगे हैं। फिलहाल संसद का सत्र चलने की वजह से अर्जुन सिंह दिल्ली में हैं, इसलिए उन्हें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। घर के अन्य परिजन भी सुरक्षित हैं। सांसद सिंह के भतीजे और भाटपाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष सौरव सिंह का आरोप है कि बमबारी के पीछे सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस(टीएमसी) के लोगों का हाथ है। भाजपा का कहना है कि अगर हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो बैरकपुर में व्यापक विरोध-प्रदर्शन करेंगे।

Tags:    

Similar News