यूपी: लड़का करता था परेशान, तंग आकर 18 साल की लड़की ने की आत्महत्या

यूपी: लड़का करता था परेशान, तंग आकर 18 साल की लड़की ने की आत्महत्या

ANI Agency
Update: 2019-08-01 03:00 GMT
यूपी: लड़का करता था परेशान, तंग आकर 18 साल की लड़की ने की आत्महत्या
हाईलाइट
  • एक लड़के से परेशान होकर 18 साल की लड़की ने बुधवार को अपने निवास पर आत्महत्या कर ली

डिजिटल डेस्क, गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा में इलाके के ही एक लड़के से परेशान होकर 18 साल की युवती ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  

पीड़िता के पिता ने दावा किया है कि, लड़की अपने इलाके के एक लड़के की वजह से परेशान थी। लड़का पिछले कुछ महीनों से उसे परेशान कर रहा था और पिछले दिनों इस संबंध में एक शिकायत भी दी गई थी लड़की के पिता ने कहा, लगभग ढाई महीने पहले हमने पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इलाके का एक लड़का उसे परेशान कर रहा था। मेरे भाई ने भी इस बारे में शिकायत दी है। अब हम न्याय चाहते हैं।

हालांकि, पुलिस ने इस तरह की शिकायत की जानकारी होने से इनकार करते हुए कहा कि, मामले की सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। एएसपी महेंद्र कुमार ने कहा, एक लड़की ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके परिवार ने शिकायत दी है। हमें एक सुसाइड नोट भी मिला है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा, सुसाइड नोट में लड़की ने एक नाम का उल्लेख किया है। इन सभी पहलुओं को सत्यापित किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News