उप्र : पुलिस वर्दीधारी 2 लोगों ने 2 बहनों से किया सामूहिक दुष्कर्म

उप्र : पुलिस वर्दीधारी 2 लोगों ने 2 बहनों से किया सामूहिक दुष्कर्म

IANS News
Update: 2020-01-27 11:01 GMT
उप्र : पुलिस वर्दीधारी 2 लोगों ने 2 बहनों से किया सामूहिक दुष्कर्म
हाईलाइट
  • उप्र : पुलिस वर्दीधारी 2 लोगों ने 2 बहनों से किया सामूहिक दुष्कर्म

संभल, 27 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के संभल जिले के बहजोई में रविवार को पुलिस कांस्टेबल की वर्दी पहने दो पुरुषों ने दो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

खबरों के मुताबिक, दोनों वर्दीधारी कार से आए और जबरन लड़कियों के घर में घुस गए। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों पर शराब के नशे में गलत आचरण करने का आरोप लगाया और फिर दोनों बहनों से पुलिस थाने चलने के लिए कहा।

फिर वे बहनों को पास के जंगल में ले गए और बारी-बारी से उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वे वहां से फरार हो गए।

कुछ समय बाद बहनों ने घर लौटकर परिवार को आपबीती सुनाई।

परिजन बहजोई पुलिस थाने गए, जहां उन्हें बताया गया कि उनके घर पर किसी कांस्टेबल को नहीं भेजा गया था।

इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

Tags:    

Similar News