उप्र : घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार

उप्र : घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार

IANS News
Update: 2019-10-10 15:00 GMT
उप्र : घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार

बांदा, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव में सूने घर में घुसकर एक किशोरी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने गुरुवार को बताया कि यह घटना सोमवार (7 अक्टूबर) की रात करीब साढ़े नौ बजे की है। सोलह साल की एक लड़की अपने घर में अकेली थी, उसके परिजन देवी दर्शन करने चले गए थे। उसी दौरान घर सूना पाकर पड़ोस में रहने वाला 19 साल के एक नवयुवक ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर बुधवार को नामजद मुकदमा दर्ज कर गुरुवार को किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। घटना के बाद से आरोपी नवयुवक गांव से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Similar News