UP: प्राइवेट अस्पताल के ICU में एडमिट नाबालिग से 5 लोगों ने किया गैंगरेप

UP: प्राइवेट अस्पताल के ICU में एडमिट नाबालिग से 5 लोगों ने किया गैंगरेप

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-04 06:48 GMT
UP: प्राइवेट अस्पताल के ICU में एडमिट नाबालिग से 5 लोगों ने किया गैंगरेप
हाईलाइट
  • अस्पताल स्टाफ के अलावा 4 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर
  • आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट करने पर हुआ खुलासा
  • केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की इन्वेस्टिगेंशन

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बरेली में ICU (इन्टेन्सिव केयर यूनिट) में एडमिट एक नाबालिग से गैंगरेप की घटना सामने आई है। आरोपियों में अस्पताल के एक कर्मचारी के साथ 4 अन्य लोग शाामिल हैं। शहर एसपी ए सिंह (सुपरेटेंडेंट ऑफ पुलिस) ने बाताया कि जब पीड़िता को आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया, तब उससे दुष्कर्म होने की जानकारी मिली। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सांप के काटने के बाद नाबालिग को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आईसीयू में भर्ती करने साथ ही डॉक्टर ने नाबालिग को वेंटिलेटर पर रखा था। कुछ दिनों बार उसे अस्पताल के ही जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। जनरल वार्ड में जब परिजनों ने पीड़िता से बात की तो उसने अपने साथ हुई आपबीती उन्हें सुनाई। 


एसपी सिंह ने बताया कि घटना का पता लगने के बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर छानबीन शुरू कर दी। जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एफआईआर में अस्पताल के एक कर्मचारी के साथ ही चार अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया है। सभी की तलाश की जा रही है।

 

 

 

 

 

Similar News