मौसम अलर्ट: राजधानी दिल्ली में करवट लेगा मौसम, मध्यप्रदेश में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

  • मौसम में दिखेगा बदलाव
  • दिल्ली में एक हफ्ते में दिखेगी ठंडी, गर्मी और बारिश
  • मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Anchal Shridhar
Update: 2024-02-10 15:08 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। जिसके चलते रात के साथ दिन के तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। बात करें राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाके की तो आने वाले दिनों में यहां तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। लेकिन इस दौरान मौसम कई बार बदलेगा। यहां कभी तेज आंधी के बारिश होगी तो कभी सर्द हवाएं चलेंगी। इस तरह से अगले 6-7 दिनों में दिल्ली में गर्मी, ठंडी और बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में शनिवार और रविवार को दो सर्द हवाएं चलेंगी। जिससे तापमान में गिरावट आएगी। इसके बाद 12 फरवरी को तेज धूप निकलेगी, जिसके चलते एक बार फिर तापमान बढ़ जाएगा। फिर 13 और 14 फरवरी को यहां बारिश होने की संभावना भी है। ऐसे में मौसम में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।

वहीं विभाग ने 14 फरवरी के बाद से अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। जिससे लोगों को पसीने वाली गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इस दौरान सुबह और रात में कोहरा छाया रहेगा।

भीगेगें मध्यप्रदेश के कई इलाके

दिल्ली की तरह ही मध्यप्रदेश में भी अगले 4 दिनों तक बदला रहेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होगी। विभाग के मुताबिक शनिवार की रात में महाकौशल रीजन के बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट जिले में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं मंगलवार तक जबलपुर, ग्वालियर, सागर, रीवा और नर्मदापुरम संभाग के कई स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बात करें बीते 24 घंटे की तो इस दौरान राज्य के करीब आधे ज्यादा स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी कम रहा। सबसे ठंडा दतिया रहा, यहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक प्रदेश में पहले उत्तरी हवाएं चलेंगी फिर इसके बाद हवाएं पूर्वी होंगी। जिससे बंगाल की खाड़ी से नमी आना शुरू हो जाएगी। यही वजह है कि शनिवार रात में बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 

Tags:    

Similar News