- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- पारा आया 7 डिग्री पर लेकिन जल्द...
जबलपुर: पारा आया 7 डिग्री पर लेकिन जल्द मिलेगी सर्दी से राहत

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। शहर में उत्तरी हवा के प्रभाव से अभी दिन और रात दोनों ठंडे हैं, लेकिन मौसम में जल्द ही बदलाव होने वाला है। नया पश्चिमी विक्षोभ जो सक्रिय हुआ है उससे मौसम में यह बदलाव देखने मिलेगा।
आगे दिन और रात दोनों ही तापमान फिर ऊपर जाएँगे। संभावना है कि जबलपुर सहित पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बूँदाबाँदी भी हो सकती है।
इन हालातों में ठंडक का अहसास कम होगा, केवल सुबह और शाम के वक्त ही ठंड महसूस होगी। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम दर्ज किया गया।
Created On :   10 Feb 2024 7:25 PM IST
Next Story















