आजम खान आज नहीं ले सकेंगे शपथ, कोर्ट ने नहीं दी विधानसभा जाने की अनुमति

 उत्तरप्रदेश आजम खान आज नहीं ले सकेंगे शपथ, कोर्ट ने नहीं दी विधानसभा जाने की अनुमति

Raja Verma
Update: 2022-03-29 08:16 GMT

डिजिटल डेस्क, लखनऊ।  उत्तरप्रदेश हाल ही में हुए विधानसाभा चुनावों में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है। वहीं अब फिर से उत्तरप्रदेश चर्चाओं में है इसकी वजह है आजम खान। बता दें उत्तरप्रदेश विधानसभा में चुनाव जीतकर आए विधायकों को शपथ दिलाई जा रही है। लेकिन इसी बीच खबर आई है कि आजम खान विधायक पद की शपथ नहीं ले पाएंगे। दरअसल जेल प्रसाशन ने कोर्ट से आजम खान को शपथ दिलाने के लिए विधानसभा जाने की अनुमति मांगी थी।  जिसको कोर्ट ने खारिज कर  दिया है। 

आपको बता दें कि, आजम खान सपा के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। आजम खान ने हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ ही लोकसभा सदस्य पद से इस्तीफा दिया है। आजम खान रामपुर लोकसभा से सांसद थे। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में वह रामपुर विधानसभा सीट से चुनाव में उतरे थे। जिसमें उनको जीत मिली है। 

नियम के मुताबिक कोई व्यक्ति किसी एक सदन का सदस्य हो सकता है। इसलिए आजम खान ने लोकसभा में सांसद पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। 

उत्तर प्रदेश विधानसभा में चुनकर आए विधायकों को शपथ दिलाई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ ही कई विधायकों ने सोमवार को शपथ ली। वहीं बाकी बचे विधायकों को आज शपथ दिलाई जाएगी। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि जेल में बंद आजम खान को कैसे शपथ दिलाई जाएगी।

Tags:    

Similar News