मध्यप्रदेश में कांग्रेस की यात्रा का भाजपा ने निकाला तोड़, राहुल के साथ चार दिन तक मप्र में यात्रा में कदमताल करेंगी प्रियंका गांधी

भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में कांग्रेस की यात्रा का भाजपा ने निकाला तोड़, राहुल के साथ चार दिन तक मप्र में यात्रा में कदमताल करेंगी प्रियंका गांधी

ANAND VANI
Update: 2022-11-22 10:56 GMT
मध्यप्रदेश में कांग्रेस की यात्रा का भाजपा ने निकाला तोड़, राहुल के साथ चार दिन तक मप्र में यात्रा में कदमताल करेंगी प्रियंका गांधी
हाईलाइट
  • आदिवासी वोटरों को खोने का डर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का कल बुधवार से बुरहानपुर के बोरदली गांव से आगाज शुरू हो जाएगा। टाइगर स्टेट में यात्रा में राहुल के साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यात्रा में प्रियंका गांधी चार दिन तक कदमताल करेगी। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्विट कर मप्र में यात्रा के प्रवेश को लेकर जानकारी दी। प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने मप्र में आगाज को लेकर स्वागत की तैयारियां जोरों शोरों से कर ली ही। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ औ पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने दौरा कर स्थानीय जायजा लिया।

खबरों के मुताबिक मध्यप्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा जिले से होकर करीब दस से अधिक दिनों तक चलेगी। राज्य में यात्रा करीब 390 किलोमीटर चलेगी। बताया जा रहा है कि यात्रा आगर मालवा जिले से राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।

यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल है। कांग्रेस के नेता इसे चुनाव में सफलता मिलने के आसार से देख रहे है।

बीजेपी की तैयारी

वहीं भाजपा ने कांग्रेस की यात्रा की काट ढूंढ ली है। बीजेपी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के जवाब में टंट्या मामा की शहादत पर 20 नवंबर से जनजाति गौरव यात्रा निकालने की घोषणा की है। इसके पीछे की वजह ये मानी जा रही है कि कांग्रेस की यात्रा अधिकतर आदिवासी इलाकों से होकर निकलने जा रही है। दोनों पार्टियों का फोकस आदिवासी वोटर पर रहेगा। आदिवासी वोटरों को खोने के डर से दोनों ही पार्टियां यात्रा निकाल रही हैं। बीजेपी ने जनजातीय वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए बिरसा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाना शुरू किया था। अब टंट्या मामा की शहादत पर जनजातीय गौरव यात्रा निकालने जा रही है। यात्रा में भीड़ के लिए बीजेपी ने  सारे विधायकों को जिम्मेरादी सौंपी है। मिली जानकारी के अनुसार ये यात्रा आदिवासी बहुल्य इलाकों के हर गांव निकाली जाएगी। 15 दिन की यात्रा में केंद्रीय मंत्रियों से लेकर प्रदेश के मंत्री और प्रमुख नेता शामिल होंगे।

 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News