राजस्थान: CM गहलोत बोले- विधायकों को खरीदने के लिए 15 करोड़ का ऑफर दे रही BJP, आरोपों पर भाजपा का पलटवार

राजस्थान: CM गहलोत बोले- विधायकों को खरीदने के लिए 15 करोड़ का ऑफर दे रही BJP, आरोपों पर भाजपा का पलटवार

Bhaskar Hindi
Update: 2020-07-11 13:39 GMT
राजस्थान: CM गहलोत बोले- विधायकों को खरीदने के लिए 15 करोड़ का ऑफर दे रही BJP, आरोपों पर भाजपा का पलटवार

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी पर कांग्रेस की सरकार को गिराने की कोशिश के आरोप लग रहे हैं। कांग्रेस के 20 से अधिक विधायकों का बीजेपी पर सरकार को गिराने की कोशिश का आरोप लगाने के एक दिन बाद अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी यहीं आरोप लगाए हैं। अशोक गहलोत ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "भाजपा के नेताओं ने मानवता की सारी हदें पार कर दी हैं। एक तरफ हम कोरोना से जिंदगी बचाने में लगे हैं। वहीं, ये लोग सरकार गिराने में लगे हैं।" 

विधायकों को 25 करोड़ का ऑफर दे रहे
अशोक गहलोत ने कहा, "भाजपा नेता सतीश पूनिया, राजेंद्र राठौड जिस तरह का खेल कर रहे हैं, वह राजस्थान की जनता समझ गई है। एडवांस में 10 करोड़ दे रहे हैं। फिर 15 करोड़ की बात कह रहे हैं। प्रदेश में आज तक ये परंपरा नहीं रही है। हमने हॉर्स ट्रेडिंग नहीं की। ये जो खेल कर रहे हैं, वो सबके सामने है। राजस्थान में भी माहौल बनाया जा रहा है। जिस प्रकार मध्यप्रदेश में घटना हुई है। वैसा ही राजस्थान में हो जाए।" गगहलोत ने कहा,  "गोवा, मणिपुर में देखिए, वहां पर कांग्रेस की सरकारें बदली गईं। उत्तरखंड में 5 मंत्री वो हैं, जो कांग्रेस से गए। महाराष्ट्र में कमाल हो गया। बहुमत नहीं था, तब भी शपथ दिला दी गई। मध्यप्रदेश में सभी को मालूम है क्या हुआ। इनकी सोच ही यही है।"

बीजेपी ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया
उधर, बीजेपी ने कांग्रेस के इन आरोपों पर पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस कोविड-19 के संकट को ठीक तरह से मैनज नहीं कर पाने के कारण ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। खरीद-फरोख्त के जो आरोप हैं वह भाजपा को बदनाम करने की साजिश है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) जिस कांग्रेस विधायक की खरीद-फरोख्त की बात कह रही है। वह विधायक ही ऐसा कुछ नहीं होने की बात कह रही है। यह सरकार खुद अंतर्कलह का शिकार है। 

हॉर्स ट्रेडिंग के मामले में दो बीजेपी विधायक अरेस्ट
बता दें कि विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में ब्यावर के दो भाजपा नेताओं भरत मालानी और अशोक सिंह का नाम सामने आया है। इन्हें ब्यावर उदयपुर से स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने गिरफ्तार किया है। राजस्थान SOG के मुताबिक मालानी की कॉल रिकॉर्डिंग से पता चला है कि विधायकों को खरीदने की कोशिश जा रही है। भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि SOG के दर्ज मामले की स्क्रिप्ट राज्य सरकार के स्तर पर लिखी गई है। इससे साबित हो गया है कि सरकार विधायकों के फोन टेप करा रही है। ये विशेषाधिकार हनन का मामला है, भाजपा के खिलाफ साजिश है। हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।

Tags:    

Similar News