आरोप: AAP ने कहा, शाहीन बाग प्रदर्शन के पीछे बीजेपी का हाथ, चुनावी फायदा लेने के लिए तैयार की थी स्क्रिप्ट

आरोप: AAP ने कहा, शाहीन बाग प्रदर्शन के पीछे बीजेपी का हाथ, चुनावी फायदा लेने के लिए तैयार की थी स्क्रिप्ट

Bhaskar Hindi
Update: 2020-08-17 13:52 GMT
आरोप: AAP ने कहा, शाहीन बाग प्रदर्शन के पीछे बीजेपी का हाथ, चुनावी फायदा लेने के लिए तैयार की थी स्क्रिप्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को आरोप लगाया कि शाहीन बाग में CAA के विरोध प्रदर्शन की पटकथा भारतीय जनता पार्टी ने लिखी थी। विधानसभा चुनावों में फायदा लेने के लिए भाजपा में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं के नेतृत्व में तीन महीने तक सड़क की नाकाबंदी की थी। AAP प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा, शाहीन बाग की सूत्रधार भाजपा है। भाजपा के ही लोग पीछे से इसका  संचालन कर रहे थे। इनका एक-एक नेता दिल्ली चुनाव में शाहीन बाग के नाम पर वोट मांग रहा था।

क्या कहा सोरभ भारद्वाज ने?
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि "लोकतंत्र समर्थक" नागरिक खुद को धोखे का शिकार महसूस क रहे हैं। उन्होंने कहा, सोमवार को, मुसलमानों का एक समूह भाजपा में शामिल हो गया। दावा किया जा रहा है कि उनमें से 50 से ज्यादा लोग शाहीन बाग से थे। भारद्वाज ने कहा, "भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने शाहीन बाग विरोध के हर कदम की पटकथा लिखी। उन्होंने तय किया कि कौन क्या कहेगा, कौन हमला करेगा और कौन जवाबी हमला करने वाला है। भारद्वाज ने कहा कि इन सभी चीजों की योजना और पटकथा अच्छी थी। उन्होंने कहा, कई लोग इस विरोध में शामिल हुए थे। कुछ लोग यह सोचकर जुड़ गए कि यह लोकतंत्र समर्थक है। लेकिन वे यह भी नहीं समझ पाए कि यह भाजपा की योजना थी।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नहीं रोका
सोरभ भारद्वाज ने कहा, "10 महिलाओं के एक ग्रुप ने नाकाबंदी शुरू की और दिल्ली पुलिस ने इसे होने दिया। वही पुलिस छात्रों, शिक्षकों, किसानों को विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं देती है। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने टेंट को इंस्टाल करने से भी नहीं रोका। रोजाना 1 लाख से अधिक वाहनों को असुविधा का सामना करना पड़ा… शाहीन बाग पे लोगों की ड्यूटी लगती थी। शेड्यूल के अनुसार लोग आते थे और बैठते थे। हर सुबह, कुछ लोग आते थे, फिर दोपहर में खाना खाने और आराम करने के लिए घर चले जाते थे। फिर शाम को दोबार लौट जाते थे।

Tags:    

Similar News