Idli Sandwich: कम तेल में बना सुपर टेस्टी इडली सैंडविच, जानें रेसिपी
Idli Sandwich: कम तेल में बना सुपर टेस्टी इडली सैंडविच, जानें रेसिपी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुबह घर के सदस्यों के लिए नाश्ता तैयार करना हो या फिर ऑफिस और बच्चों के लिए टिफिन में कुछ अच्छा और हेल्दी रखना हो। एक जैसा नाश्ता हमेशा देखने को मिलता है और इस बात से कई बार खाना बनाने वाला व्यक्ति या गृहणी परेशानी होती है। ऐसे में आज आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं जो हेल्दी भी है और बच्चों से लेकर हर वर्ग के लोगों को पसंद आएगी।
यहां हम बात कर रहे हैं सूजी से बनने वाली "इडली सैंडविच" की, इसे बनाना बेहद आसान है। इसे कैसे बनाया जा सकता है और इसके लिए कौन सी सामग्री की आवश्यकता होगी। इस सब के बारे में NishaMadhulika से जानेंगे। हालांकि इस रेसिपी को बनाने में आपको समय करीब 30 मिनट लग सकता है।
ट्राय करें स्वादिष्ट और हेल्दी ओट्स चीला, जानें रेसिपी
सामग्री |
मात्रा |
सूजी |
1 कप (180 ग्राम) |
दही |
1 कप |
उबला हुआ आलू |
3 (200 ग्राम) |
हरी मटर |
¼ कप |
हरा धनिया |
1 से 2 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ) |
तेल |
1 से 2 बड़े चम्मच, तलने के लिए |
सरसों के बीज |
½ चम्मच |
जीरा |
¼ छोटा चम्मच |
आम का पाउडर |
¼ छोटा चम्मच |
धनिया पाउडर |
1 चम्मच |
लाल मिर्च पाउडर |
छोटा चम्मच |
हरी मिर्च |
2 (बारीक कटी हुई) |
अदरक का पेस्ट |
½ छोटा चम्मच |
Video Source:NishaMadhulika