Sweet: घर पर बिना मावा और चासनी के बनाएं चावल के लड्डू, जानिए रेसिपी
Sweet: घर पर बिना मावा और चासनी के बनाएं चावल के लड्डू, जानिए रेसिपी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना का प्रभाव देश में जारी है। कई राज्यों में बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन भी लगाया गया है। ऐसे में बाजार में मिलने वाली चाट पकौड़ी के अलावा मिठाईयों को घर पर मिस करते हैं। हालांकि कई लोग घरों में मिठाई बनाते हैं, लेकिन क्या आपने घर पर चावल से बने दानेदार लड्डू को घर पर ट्राइ किया है। ये खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं और कम समय में बनकर तैयार हो जाते हैं। खास तौर पर मीठा खाने के शौकीन और बच्चों को ये लड्डू बहुत पसंद आते हैं।
आज हम आपको कुक विथ पारुल के जरिए "चावल के लड्डू" रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके लिए आपको अधिक सामग्री की आवश्यकता नहीं होगी। चावल के अलावा इन लड्डुओं को बनाने के लिए इसमें घर में रखी कुछ चीजों की आवश्यकता होती है। खास बात यह भी इसे बिना चासनी, बिना मावा, बिना मिल्क पावडर के सिर्फ 3 चीजों से तैयार किया जा सकता है। तो आइए, जानते हैं इस रेसिपी के बारे में...
Frankie roll: घर पर बनाएं वेज फ्रेंकी रोल्स, नहीं भूल सकेंगे स्वाद
सामग्री |
मात्रा |
चावल का आटा |
1 कप |
सूखा नारियल |
5 बड़े चम्मच |
मलाई |
3/4 कप |
चीनी पाउडर |
1/2 कप |
इलायची पाउडर |
1/2 छोटा चम्मच |
कटे हुए ड्राई फ्रूट्स |
आवश्यकतानुसार |
Video Source: Cook with Parul