साउथ अफ्रीका या UAE कर सकता है IPL 2019 की मेजबानी: रिपोर्ट

साउथ अफ्रीका या UAE कर सकता है IPL 2019 की मेजबानी: रिपोर्ट

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-11 15:07 GMT
साउथ अफ्रीका या UAE कर सकता है IPL 2019 की मेजबानी: रिपोर्ट
हाईलाइट
  • 2009 और 2014 में भी आम चुनावों के कारण IPL को भारत से बाहर आयोजित किया गया था।
  • IPL 2019 को भारत से बाहर शिफ्ट किया जा सकता है।
  • IPL को साउथ अफ्रीका या संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जा सकता है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अगले साल भारत में लोकसभा चुनाव होना है। ऐसे में क्रिकेट का त्यौहार कहे जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2019 को भारत से बाहर शिफ्ट किया जा सकता है। BCCI की गवर्निंग बॉडी IPL को पूरी तरह से या कुछ मैचों को बाहर शिफ्ट करा सकता है। 2009 और 2014 में भी आम चुनावों के कारण IPL को भारत से बाहर आयोजित किया गया था। सूत्रों के अनुसार इसे साउथ अफ्रीका या संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित करने की योजना है।

IPL 2019 अगले साल 29 मार्च से 12 मई बीच खेला जाना है। उस वक्त आम चुनावों के भी होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इस वजह से IPL देश के बाहर स्थानांतरित किया जा सकता है। हालांकि BCCI द्वारा इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं किया गया है। सूत्रों के अनिसार चुनाव आयोग द्वारा 2019 के लोकसभा चुनावों के तारीख का ऐलान करने के बाद ही इसकी घोषणा की जाएगी। 

एक रिपोर्ट के अनुसार IPL मेजबानी के रेस में साउथ अफ्रीका पहले नंबर पर है। इसका मुख्य कारण अफ्रीका में लंबे टूर्नामेंट की बेहतर मेजबानी करने की क्षमता है। वहीं UAE दूसरे स्थान पर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इंग्लैंड को भी एक ऑप्शन के तौर पर देखा जा रहा है। 

इससे पहले 2009 और 2014 लोकसभा चुनावों के दौरान भी IPL को विदेश शिफ्ट किया जा चुका है। 2009 में पूरे टूर्नामेंट को दक्षिण अफ्रीका में शिफ्ट कर दिया गया था। वहीं 2014 में कुछ मैचों को UAE स्थानांतरित कर दिया गया था। 2014 में लीग के पहले 20 मैचों को UAE में खेला गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर पूरे टूर्नामेंट को देश से बाहर ले जाना है, तो दक्षिण अफ्रीका पसंदीदा ऑप्शन होगा। जबकि कुछ मैचों को स्थानांतरित करने की बात आती है, तो संयुक्त अरब अमीरात लीग की मेजबानी करेगा। इस टूर्नामेंट के खत्म होने के तुरंत बाद इंग्लैंड में वनडे वर्ल्डकप खेला जाना है।

Similar News