शतरंज चैम्पियनशिप: अभिजीत ने वैभव को हराकर बनाई बढ़त
शतरंज चैम्पियनशिप: अभिजीत ने वैभव को हराकर बनाई बढ़त
Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-08 17:21 GMT
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ग्रैंडमास्टर और गत चैम्पियन अभिजीत गुप्ता ने शनिवार को यहां वैभव सूरी को हराकर राष्ट्रमंडल शतरंज चैम्पियनशिप के सातवें दौर के अंत में 6 अंक से एकल बढ़त हासिल की।
वैभव 5.5 अंक से संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। इस दौर से पहले उन्होंने आधे अंक की बढ़त बनाई थी। उनके साथ आस्ट्रेलिया के एलेक्जेंडर वोहल दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।