अखिल शोरान  ने शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक

अखिल शोरान  ने शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक

Bhaskar Hindi
Update: 2018-03-12 08:58 GMT
अखिल शोरान  ने शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक
हाईलाइट
  • यह विश्व कप में भारत का चौथा स्वर्ण पदक था।
  • अखिल शोरान ने फाइनल में 455.6 अंको के साथ ऑस्ट्रिया के बर्नहार्ड पिकल को 452 अंको के साथ दूसरे स्थान पर पीछे छोड़ते हुए 50 मीटर राइफल 3- पोजीशन में स्वर्ण पदक जीता।
  • मनु बाहकेर
  • शाहजार रिजवी और ओम प्रकाश मिठारवाल ने एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक भारत के नाम किए।

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। अखिल शोरान ने फाइनल में 455.6 अंको के साथ ऑस्ट्रिया के बर्नहार्ड पिकल को 452 अंको के साथ दूसरे स्थान पर पीछे छोड़ते हुए 50 मीटर राइफल 3- पोजिशन में स्वर्ण पदक जीता। इस प्रकार शोरान आईएसएसएफ  विश्व कप के अपने प्रथम प्रवेश में पदक जीतने वाले चौथे युवा भारतीय शूटर बन गए हैं। यह विश्व कप में भारत का चौथा स्वर्ण पदक था। 

 

अखिल शोरान तीनों खिलाड़ियों में  सबसे युवा खिलाड़ी थे जिन्होंने मेन्स 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन के लिए क्वालीफाई कर लिया था। 22 साल के अखिल शोरान ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए बर्नहार्ड पिकल (ऑस्ट्रेलिया) को 3.6 अंको से पीछे किया।  मनु   बाहकेर, शाहजार रिजवी और  ओम  प्रकाश  मिठारवाल ने एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक भारत के नाम किए। इसके बाद ये भारत का चौथा स्वर्ण पदक है जिनमे अखिल शोरान का नाम भी शामिल हो गया है।

 

 

भारत ने अपने नाम 9 पदक कर लिए हैं।  चार चीन, अमेरिका और फ्रांस ने हासिल किये बाकि 10 पदक 8 देशों में बंट गए। 

 

 

परिणाम :

 

मेन: 50 मीटर  राइफल 3-पोजीशन: 1. अखिल शोरान 455.6 (1174); 2. बर्नहार्ड पिकल  (ऑस्ट्रेलिया ) 452.0 (1173); 3. इस्तवान पेनी  (हंगरी) 442.3 (1178); 4. संजीव  राजपूत  430.9 (1176); 6. स्वप्निल  कुसले  407.2 (1168).

 

वीमेन : 25 मीटर  स्पोर्ट्स पिस्टल: 1. एना  कोरककी  (ग्रीस ) 29 (582); 2. डोरीन  वेंनेकमप  (जर्मनी) 27 (577); 3. मथिल्डे  लामोल्ले  (फ्रांस ) 24 (580); 5. मनु बाहकेर 19 (581); 10. अन्नू राज  सिंह  575.

Similar News