रोहित ने दी नई भाभी को ये सलाह, अनुष्का ने दिया जवाब, विराट चुप

रोहित ने दी नई भाभी को ये सलाह, अनुष्का ने दिया जवाब, विराट चुप

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-15 09:10 GMT
रोहित ने दी नई भाभी को ये सलाह, अनुष्का ने दिया जवाब, विराट चुप

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने भारत से हजारों किलोमीटर दूर जाकर इटली में सात फेरे लिए। दोनों को शादी के बाद क्रिकेट और बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियों के अलावा उनके फैंस ने भी बधाई दी। इसी बीच कोहली की जगह श्रीलंका के खिलाफ टीम की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा ने भी इस न्यूली मैरिड कपल को बधाई दी। रोहित ने बड़े ही अनोखे अंदाज में बधाई दी, जिसका जवाब मिस्टर कोहली ने नहीं, बल्की मिसेज कोहली ने दिया। आइए देखते हैं कि दोनों "शर्मा" के बीच क्या बात हुई? 

दरअसल, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सोमवार यानी 11 दिसंबर को शादी की। दोनों की शादी की खबर जैसे ही फैली, वैसे ही उन्हें बधाईयां देने वालों का तांता लग गया। ऐसे में रोहित शर्मा भी कहां पीछे रहने वाले थे। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले 12 दिसंबर को रोहित शर्मा ने ट्विटर पर इस न्यूली मैरिड कपल को बधाई दी। रोहित ने मिस्टर एंड मिसेज कोहली को बधाई तो दी, साथ ही अनुष्का को एक सलाह भी दे डाली। 

रोहित ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, जिसमें लिखा था "आप दोनों को शादी की मुबारक हो। विराट कोहली मैं तुम्हारे साथ हस्बैंड हैंडबुक शेयर करूंगा। अनुष्का शर्मा, अपना सरनेम यही रखना।" रोहित ने अपने इस ट्वीट से बड़े ही अनोखे अंदाज में "नई भाभी" को सलाह दे डाली। हालांकि, इसमें थोड़ा मजाकिया लहजा भी था, क्योंकि दोनों का ही सरनेम "शर्मा" है। 

रोहित के इस ट्वीट का जवाब मिस्टर कोहली ने तो नहीं दिया, लेकिन उनकी तरफ से मिसेज कोहली ने इसका शानदार तरीके से जवाब दिया। अनुष्का ने रोहित के इस ट्वीट का जवाब 14 दिसंबर को दिया। उन्होंने लिखा "हाहाहा थैंक्स रोहित! और शानदार इनिंग के लिए बधाई।"

इटली में ही एंजॉय कर रहे हैं विराट-अनुष्का

11 दिसंबर को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली के टस्कनी शहर के फिनोशिटा रिजॉर्ट में शादी की है। शादी के बाद अनुष्का की फैमिली तो मुंबई लौट आई है, लेकिन कपल इटली में ही रूका है और वहीं दोनों एंजॉय कर रहे हैं। विराट-अनुष्का की एक फोटो भी इन दोनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों अभी इटली की राजधानी रोम में हनीमून मना रहे हैं। बता दें कि शादी की वजह से विराट कोहली इन दिनों छुट्टी पर हैं और श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 में कप्तानी रोहित शर्मा संभाल रहे हैं। रोहित पहले वनडे में तो सिर्फ 2 ही रन बना सके थे, लेकिन दूसरे वनडे में उन्होंने 208* रनों की इनिंग खेलकर अपने वनडे करियर की तीसरी डबल सेंचुरी लगाई है। 

Similar News