IPL 2018: विराट से मिलने पहुंची अनुष्का, फोटोज वायरल

IPL 2018: विराट से मिलने पहुंची अनुष्का, फोटोज वायरल

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-12 07:29 GMT
IPL 2018: विराट से मिलने पहुंची अनुष्का, फोटोज वायरल

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरू। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली से मिलने के लिए बेंगलुरू पहुंच चुकी हैं। विराट इन दिन बेंगलुरू में हैं और आईपीएल खेल रहे हैं। अनुष्का के बेंगलुरू पहुंचने के बाद विराट और अनुष्का दोनों ने साथ में समय स्पेंड किया। दोनों ने होटल में एक दूसरे के साथ वक्त बिताया और डिनर भी किया। विराट से मिलने पहुंची अनुष्का के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

 

 

 

 

RCB को सपोर्ट करेंगी अनुष्का !


अनुष्का शर्मा के बेंगलुरू पहुंचने के बाद ये खबरें हैं कि अब अनुष्का रॉयल चैलेंजर्स टीम को चीयर्स करते हुए स्टेडियम में भी नजर आ सकती हैं। आपको बता दें कि आईपीएल में एक तरफ जहां खिलाड़ी चैंपियन बनने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं तो वहीं उनके फैमिली मेंबर्स भी उन्हें सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। हाल ही के दिनों में हुए मैचों धोनी की पत्नी साक्षी के अलावा भुवनेश्वर, अश्विन और रहाणे की पत्नियां भी उन्हें चीयर्स करती हुई मैदान पर नजर आईं थीं। पिछले सीजन में अनुष्का शर्मा आरसीबी को सपोर्ट करती हुई स्टेडियम में नजर आईं थीं और उम्मीद है कि अब वो एक बार फिर हसबैंड विराट की टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंचेगीं। 

 

शादी के बाद पहली बार मैदान पर दिखेंगी अनुष्का !

 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी 11 दिसंबर को हुई थी और शादी के बाद विराट अपनी क्रिकेट और अनुष्का फिल्मों में बिजी हो गईं थीं। अगर अनुष्का बेंगलुरू को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में पहुंचती हैं तो ये शादी के बाद पहली बार होगा जब विराट और अनुष्का एक साथ स्टेडियम में नजर आएंगे। 

 

शुक्रवार को है पंजाब से बेंगलुरू का मुकाबला 

 

रॉयल्स चैलेंजर्स बंगलुरू का अगला मुकाबला शुक्रवार को किंग्स इलेवन पंजाब से होना है जो बंगलुरू में ही खेला जाएगा। आपको बता कि विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू को अपने पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 

Tags:    

Similar News