#INDvsPAK Hockey : भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया

#INDvsPAK Hockey : भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-15 02:55 GMT
#INDvsPAK Hockey : भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया

डिजिटल डेस्क, ढाका। भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप के इस मुकाबले में पाकिस्तान टीम 3-1 से हरा दिया। भारत ने 10वें एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत हासिल की है। ग्रुप-ए में 9 अंक के साथ शीर्ष पर रही भारतीय टीम सुपर फोर में पहुंच चुकी है। ढाका में खेले जा रहे टूर्नामेंट में इससे पहले भारत ने जापान को 5-1 से और बांग्लादेश को 7-0 से हराया था। भारत के लिए चिंग्लेनसाना सिंह, रमनदीप सिंह और हरमनप्रीत ने 1-1 गोल किया है।  वहीं पाकिस्तान के लिए एकमात्र गोल युवा खिलाड़ी अली शान के

इससे पहले ये दोनों टीम लंदन में हॉकी वर्ल्ड लीग के सेमीफाइनल्स में आमने-सामने थीं, जहां भारत ने पाकिस्तान को पटखनी दी थी। भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 170 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पाकिस्तान ने 82 जबकि भारत ने 58 मैच अपने नाम किए हैं।

पहले मैच में जापान को धूल चटाई

भारत ने अपने पहले ही मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए जापान को 5-1 से पटखनी दी थी। 10वें पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करते हुए भारत ने हर क्वार्टर में एक गोल किया। भारत की तरफ से एस वी सुनील ललित उपाध्याय, रमनदीप सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने गोल किए।

बांग्लादेश को 7-0 से रौंदा

जापान पर जीत के बाद टीम ने बांग्लादेश को भी धूल चटाई। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मेजबान बांग्लादेश को 7-0 से रौंदा। इसके साथ ही भारतीय टीम पूल तालिका में पहले स्थान पर जा पहुंची है। 10वें मिनट में आकाशदीप सिंह, 13वें मे अमित रोहिदा, 28वें और 47वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह और 46वें मिनट में रमनदीप सिंह ने टीम इंडिया के लिए गोल किया। इसके बाद अंतिम दो क्वार्टर में 2 गोल हुए।

करो या मरो के मुकाबले में फेल हुआ पाक

पाकिस्तान के लिए ये मैच जीतना बहुत जरूरी था। विश्व रैंकिंग में 14वें स्थान पर काबिज पाकिस्तान ने 4 वर्ल्ड कप और 3 एशिया कप जीते हैं, लेकिन आखिरी जीत 1989 में मिली थी। पाकिस्तान के लिए ये लगभग करो या मरो का मुकाबला था। इस हार के साथ ही पाक के सुपर 4 में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है।

पिछले मुकाबले में पाक को दी थी पटखनी

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना पिछला मुकाबला लंदन में हुए हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में खेला था, जहां उसने 6-1 से जीत हासिल की थी। उस हार से पाकिस्तान की अगले साल भुवनेश्वर में होने वाले विश्व कप में पहुंचने की उम्मीदें ध्वस्त हो गईं थीं।

Similar News