भारत से बाहर यहां हो सकता है 2019 का IPL

भारत से बाहर यहां हो सकता है 2019 का IPL

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-08 13:36 GMT
भारत से बाहर यहां हो सकता है 2019 का IPL

डिजिटल डेस्क, केप टाउन। इंडियन प्रीमियर लीग 2018 (IPL) के लिए BCCI ने सारी तैयारियां शुरू कर ही दी हैं। इसी महीने 23 जनवरी से IPL 2018 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी भी होनी है। इसी बीच BCCI ने IPL 2019 सीजन के लिए भी तैयारियां शुरु कर दी हैं। खबर यह भी है कि साल 2019 में होने वाला IPL सीजन भारत के बाहर हो सकता है। IPL 2019 की मेजबानी भारत के बजाय साउथ अफ्रीका को मिल सकती है। इसका एक बड़ा कारण भारत में होने वाले आम चुनाव हैं।

गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका में इससे पहले भी 2009 का इंडियन प्रीमियर लीग हो चुका है, जो सबसे ज्यादा रोमांचक रहा था। कई लोगों के जेहन में 2009 में हुए 45 दिन के उस आयोजन की मीठी यादें ताजा हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका के सूत्रों ने कहा, "साउथ अफ्रीका में खेलों के प्रति इससे ज्यादा जुनून सिर्फ फीफा वर्ल्ड कप के लिए देखा गया था। यहां तक कि रोमांच के मामले में 2003 वर्ल्ड कप भी IPL से पीछे ही रहा।"

आम चुनाव के कारण होगी IPL 2019 में दिक्कत
भारत में अगले साल यानी 2019 में आम चुनाव होने हैं। और उसी साल IPL भी खेला जाएगा। ऐसे में दोनों की तारीखें टकराने की आशंका नजर आ रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अभी से इसकी तैयारी में जुट गया है। अभी तक हालांकि कुछ तय नहीं है लेकिन क्रिकेट बोर्ड कोई खतरा नहीं लेना चाहता। अगले साल अप्रैल-मई में भारत देश में आम चुनाव हो सकते हैं ऐसे में बोर्ड किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता। वह जरूरत पड़ने पर टूर्नामेंट को दूसरे देश में शिफ्ट करने के लिए भी तैयार रहना चाहता है।

भारत के पास 2 विकल्प
BCCI के पास सिर्फ दो विकल्प बचेंगे। अगर टूर्नामेंट पूरी तरह से शिफ्ट होता है, तो इसका आयोजन साउथ अफ्रीका में होगा, जैसा कि 2009 में हुआ था और अगर टूर्नामेंट का कुछ हिस्सा ही दूसरे देश में शिफ्ट होता है तो फिर इसे यूएई स्थानंतरित किया जा सकता है। ऐसा 2014 में हुआ था।

Similar News